newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NZC: New Zealand Cricket का ऐतिहासिक फैसला, महिला व पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगा एकसमान वेतन

NZC: इस फैसले के बाद विश्व क्रिकेट (World Cricket) में पहली बार न्यूजीलैंड के पुरुष क्रिकेटरों व महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों की प्रतियोगिताओं में एक समान फीस मिलेगी।

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket) के हवाले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐतिहासिक फैसला (Historical Verdict) लेते हुए अपने देश के पुरुष व महिला क्रिकेटरों (Male and Female Cricketer) की एक समान सैलरी (Same Salary) का नियम बना दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) और खिलाड़ी संघ के बीच एक करार होना था, जिसमें पुरुष व महिला क्रिकेटर (Female Cricketer) की एकसमान वेतन जैसे प्रस्ताव की बात कहीं जा रही थी। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket) और खिलाडी संघ के बीच इसके लिए 5 साल के ऐतिहासिक करार पर आपसी सहमति बन गई है। इस फैसले के बाद विश्व क्रिकेट (World Cricket) में पहली बार न्यूजीलैंड के पुरुष क्रिकेटरों व महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों की प्रतियोगिताओं में एकसमान फीस मिलेगी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन और पुरुष टीम के कप्तान केन विलियमसन दोनों ने ही इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।


देश का सबसे महत्वपूर्ण करार- डेविड वाइट

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख अधिकारी डेविड वाइट का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “मैं इस प्रकार के फैसलों पर पहुंचाने में भूमिका के लिए खिलाड़ियों और बड़े संघों को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं।” इसके बाद उन्होंने कहा कि “ये हमारे देश के खेल का सबसे महत्वपूर्ण करार होने जा रहा है, जो कि एनजेडसी, बड़े संघों और खिलाड़ियों के लिए बाध्यकारी होगा। यह क्रिकेट में कोष, विकास और इस खेल की आधारशिला रखेगा।”


न्यूजीलैंड क्रिकेट के द्वारा लिए गए फैसले का हर जगह स्वागत हो रहा है और यहां के क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन और बोर्ड के इस फैसले को बेहद अहम भी माना जा रहा है। अब तक किसी भी देश के क्रिकेट इतिहास में महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के मुकाबले कम पैसा मिलता था। लेकिन न्यूजीलैंड के इस फैसले के बाद अब उन्होंने इस रिवाज को तोड़ने का काम किया है। इस हिसाब से यह बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है।