newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LPL 2023 Auction: लंका प्रीमियर लीग के Auction में इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा, छाए ये क्रिकेटर

Lanka Premier League 2023: बता दें कि लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन को भारत के जाने-माने एंकर चारु शर्मा होस्ट कर रहे हैं। वहीं बुधवार को एलपीएल में खिलाड़ियों की बोली लगनी शुरू हो चुकी है।

नई दिल्ली। आईपीएल की तर्ज में श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) खेली जाती है। इंडिया की तरह इस खेल को श्रीलंका में काफी पसंद किया गया है। यही वजह है कि लंका प्रीमियर लीग का आयोजन क्रिकेट फैंस के लिए करवाया जा रहा है। बता दें कि एलपीएल का ये चौथा सीजन होगा। हालांकि ये पहली दफा है जब लंका प्रीमियर लीग में ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। हालांकि सबकी निगाहें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) पर टिकी हुई है। फैंस जानना चाहते है कि आखिर रैना को कौन सी टीम अपने पाले में कर पाती है। बता दें कि आईपीएल में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेल चुके हैं। बता दें कि लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन को भारत के जाने-माने एंकर चारु शर्मा होस्ट कर रहे हैं। वहीं बुधवार को कोलंबो में ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई।

बता दें कि LPL 2023 में 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिनमें करीब 150 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा कई पाकिस्तानी प्लेयर्स ने लंका प्रीमियर लीग में अपनी रूचि दिखाई है।

 अपडेट-

LPL 2023 Auction: Lakshan Edirisinghe को दांबुला ऑरा ने 5000 डॉलर में खरीदा है।

-चतुरंग डी सिल्वा को B-Love Kandy ने  10,000 डॉलर में खरीदा।

-श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो को जाफना किंग्स ने 28,000 डॉलर में खरीदा।

-शाहनवाज दहनी को Dambulla Aura ने 20 हजार डॉलर में खरीदा।

-नुवान प्रदीप को B-Love Kandy ने 20,000 डॉलर में खरीदा है।

-Lasith Croospulle को Galle Titans ने खरीदा है।

क्रिकेटर Sahan Arachchige को B-Love Kandy ने खरीद लिया है।

श्रीलंकाई खिलाड़ी लक्षण संदकन को Colombo Strikers ने खरीद लिया है। उन्होंने 30,000 डॉलर में संदकन को खरीदा है।

लाहिरू कुमारा को Galle Titans ने खरीद लिया है।

श्रीलंकाई प्लेयर धनंजय डी सिल्वा को दमबुला ओरा (Dambulla Aura) ने 76000 डॉलर में खरीद लिया है। लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन वो बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।