newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi on Sanket: CWG में भारत को पहला पदक दिलाने वाले संकेत को पीएम ने दी बधाई, कहा- सरगर का असाधारण प्रयास

PM Modi on Sanket: जानकारी के लिए बता दें कि संकेत महादेव महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं और उनकी वर्तमान में 21 साल की उम्र है।

नई दिल्ली। भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स में धमाकेदार शुरुआत होती हुई दिख रही है। दरअसल, भारत के संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश व अपने लिए पहला सिलवर मेडल जीत लिया है। ऐसा करना संकेत के लिए आसान नहीं था क्योंकि वो मैच से पहले चोटिल भी हो गए थे। फिलहाल अब संकेत ने महादेव ने भारत की झोली में सिलवर मेडल डाल दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि संकेत महादेव महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं और उनकी वर्तमान में 21 साल की उम्र है। जब उन्हें मुकाबला करते हुए देखा गया तो वह पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए थे।


संकेत का असाधारण प्रयास- पीएम मोदी

इसी बीच संकेत महादेव सरगर की इस सफलता व देश का को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला पदक दिलाने के बाद देशभर से उन्हें बधाईयां मिलने लगी। इस सब शुभकामनाओं के बीच देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस हौनहार वेटलिफ्टर को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजद पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

गोल्ड ना जीत पाने से निराश हूं- संकेत महादेव 

माना जा रहा था कि संकेत इस दौरान गोल्ड मेडल हासिल कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले ही वो चोटिल हो गए। ये ही वजह थी कि उनके आखों में आंसू भी देखने को मिले। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वो गोल्ड ना मिलने से दुखी हुए थे। हांलाकि चोटिल होने के बावजूद भी संकेत ने देश को सिल्वर जैसा अहम पदक दिलाया। अपनी इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि, ‘मेरी आंख में आंसू थे कि मैं गोल्ड नहीं ला पाया। मैंने इसके लिए पांच साल की मेहनत की थी। पापा को देखता थो तो लगता था कि जिंदगी बदलनी है। गोल्ड नहीं ला पाया इससे निराश हूं।’