newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranji Final 2024: कप्तान अक्षय का फाइनल में शानदार शतक, 42वां खिताब उठाने को अग्रसर हुई मुंबई, विदर्भ को चुभेगी यह हार

Ranji Final 2024: अक्षय वाडेकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा और हर्ष दुबे ने भी कप्तान का बखूबी साथ निभाया। हर्ष ने भी इसी बीच अपना अर्धशतक पूरा किया।

नई दिल्ली : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और  विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है. मुंबई के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 224 और दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे। जिसके जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में मात्र 105 रन पर ऑल आउट हो गई थी और मुंबई के पास एक अच्छा खासा लीड हो गया था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, शुरुआती झटका खाने के बाद पहले करुण नायर ने एक लाजवाब पारी खेली और अपनी  टीम के लिए 74 रन बनाएं।  इसके बाद वह मुशीर खान का शिकार बने। करुण का विकेट गिरने के बाद मुंबई के लिए यह मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन विदर्भ  के कप्तान अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने मिलकर विदर्भ टीम को संभाला और एक अच्छी साझेदारी की। अक्षय वाडेकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा और हर्ष दुबे ने भी कप्तान का बखूबी साथ निभाया।

हर्ष ने भी इसी बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। आपको बता दें रणजी ट्रॉफी फाइनल का आज आखिरी दिन है। एक अच्छी पारी खेलने के बाद कप्तान अक्षय और हर्ष दोनों का विकेट लेने में मुंबई कामयाब रही।  विदर्भ की टीम को जीत के लिए करीब अभी 175 रन की और जरूरत है और उनके हाथ में मात्र 2  विकेट मौजूद है।  कप्तान अक्षय और हर्ष का विकेट गिरने के बाद मुंबई की जीत की राह आसान नजर आ रही है। एकतरफा फाइनल को विदर्भ की टीम ने दिलचस्प बना दिया था लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने सही समय विकेट लेकर टीम की वापसी करा दी। रणजी के इतिहास में मुंबई सबसे सफल टीम रही है।  इस साल भी मुंबई जीतती है तो उसके लिए रणजी में ये 42 वा  ख़िताब होगा।  इस साल मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की है।  रणजी के बाद सीधा वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई को ज्वाइन करेंगे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आएँगे।