newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: यहां जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियो का पूरा शेड्यूल

CWG 2022: भारत की तरफ से इस साल 108 पुरुष व 107 महिला खिलाड़ी 15 खेलों के लिए प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगे। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। जिसमें केवल महिला क्रिकेटर प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगी।

नई दिल्ली। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने जा रहा है और इसकी शुरुआत 28 से होगी व समापन 8 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से इस साल 108 पुरुष व 107 महिला खिलाड़ी 15 खेलों के लिए प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगे। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। जिसमें केवल महिला क्रिकेटर प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगी। साल 1930 में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत की गई थी और इस बार भारत 18वीं बार इसमें भाग लेने जा रहा है। भारत को नीरज चोपड़ा व पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। तो आइए अब जानते हैं कि इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल होने वाला है।

खेल और खिलाड़ी

  • भारत की तरफ से बैंडमिंटन में 5 पुरूष व 5 महिला खिलाड़ी भाग लेने वाली हैं।
  • एथलेटिक्स में 21 पुरूष व 18 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
  • इसी प्रकार बॉक्सिंग में 8 पुरूष व 4 महिला खिलाड़ी।
  • साइकिलिंग में 2 पुरुष खिलाड़ी। इसमें महिला खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
  • जूडो में 3 पुरूष व 2 महिला खिलाड़ी।
  • हॉकी में 18 पुरूष व 18 महिला खिलाड़ी।
  • पैरा पावरलिफ्टिंग में 3 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ी।
  • टेबल टेनिस में 5 पुरूष व 5 महिला खिलाड़ी।
  • स्विमिंग में 4 पुरूष खिलाड़ी।
  • ट्राइथलान में 2 महिला खिलाड़ी
  • कुश्ती में 6 पुरूष व 6 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

बैडमिंटन में भारत के शेड्यूल 

  • 3 अगस्त 2022 को एकल में आकर्षी कश्यप।
  • 4 अगस्त 2022 को डबल्स में ट्रीसा जॉली।
  • 4 अगस्त 2022 को डबल्स में गायत्री गोपीचंद।
  • 29 जुलाई 2022 को मिश्रित डबल्स में अश्विनी पोनप्पा।
  • 3 अगस्त 2022 को सिंगल्स में लक्ष्य सेनो।
  • 3 अगस्त 2022 को सिंगल्स में श्रीकांत किदाम्बिक।
  • 4 अगस्त 2022 को पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी।
  • 4 अगस्त 2022 को पुरुष युगल में चिराग शेट्टी।
  • 29 जुलाई 2022 को मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी।
  • 3 अगस्त 2022 सिंगल्स में पीवी सिंधु।

 महिला कुश्ती का शेड्यूल 

  • 6 अगस्त 2022 को 50 किग्रा में पूजा गहलोत।
  • 6 अगस्त 2022 को 53 किग्रा में विनेश फोगट।
  • 5 अगस्त 2022 को 75 किग्रा में अंशु मलिक।
  • 5 अगस्त 2022 को 62 किग्रा में साक्षी मलिक।
  • 5 अगस्त 2022 को 68 किग्रा में दिव्या काकराणी।
  • 6 अगस्त 2022 को 76 किग्रा में पूजा सिहागी।

क्रिकेट का शेड्यूल 

  • 29-जुलाई-22 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
  • 31-जुलाई-22 भारत बनाम पाकिस्तान
  • 03-अगस्त-22 भारत बनाम बारबाडोस
  • 06-अगस्त-22 सेमीफाइनल 1
  • 06-अगस्त-22 सेमीफाइनल 2
  • 07-अगस्त-22 कांस्य पदक मैच
  • 07-अगस्त-22 गोल्ड मेडल मैच

पुरुषों का बॉक्सिंग का शेड्यूल

  • 30 जुलाई 2022 को 51 किग्रा में अमित पंघाल।
  • 30 जुलाई 2022 को 57 किग्रा में मोहम्मद हुसामुद्दीन।
  • 30 जुलाई 2022 को 63.5 किग्रा में शिव थापा।
  • 30 जुलाई 2022 को 67 किग्रा में रोहित तोकासो।
  • 30 जुलाई 2022 को 75 किग्रा में सुमित कुंडू।
  • 30 जुलाई 2022 को 80 किग्रा में आशीष चौधरी।
  • 30 जुलाई 2022 को 92 किग्रा में संजीतो।
  • 30 जुलाई 2022 को 92 किग्रा में सागर।
  • 30 जुलाई 2022 को 48 किग्रा में नीतू।

भारत की महिला हॉकी का शेड्यूल 

  • 29-जुलाई-22 भारत बनाम घाना
  • 30-जुलाई-22 भारत बनाम वेल्स
  • 02-अगस्त-22 भारत बनाम इंग्लैंड
  • 03-अगस्त-22 कनाडा बनाम भारत

पुरुष हॉकी का शेड्यूल

  • 31-जुलाई-22 भारत बनाम घाना
  • 01-अगस्त-22 इंग्लैंड बनाम भारत
  • 03-अगस्त-22 कनाडा बनाम भारत
  • 04-अगस्त-22 भारत बनाम वेल्स

टेबल टेनिस टीम (29 जुलाई-8 अगस्त)

  • शरथ कमल- मनिका बत्रा
  • साथियान ज्ञानसेकरन- दीया चितले
  • हरमीत देसाई- श्रीजा अकुला

कुश्ती में भारतीय शेड्यूल 

  • 5 अगस्त 2022 को बजरंग पुनिया पुरुषों की 65 क्रिग्रा
  • 5 अगस्त 2022 को दीपक पुनिया पुरुषों की 86 किग्रा
  • 5 अगस्त 2022 को मोहित ग्रेवाल पुरुषों की 125 किग्रा
  • 6 अगस्त 2022 रवि कुमार दहिया पुरुषों की 57 किग्रा
  • 6 अगस्त 2022 नवीन पुरुषों की 86 किग्रा
  • 6 अगस्त 2022 को दीपक 97 किग्रा

वेटलिफ्टिंग में भारत का शेड्यूल

  • 30 जुलाई 2022 को संकेत महादेवी पुरूषों की 55 किग्रा
  • 30 जुलाई 2022 को चनंबम ऋषिकांत पुरुषों की 55 किग्रा
  • 31 जुलाई 2022 को जेरेमी लालरिननुंगा पुरुषों की 67 किग्रा
  • 31 जुलाई 2022 को अचिंता शुलि पुरुषों की 73 क्रिग्रा
  • 1 अगस्त 2022 अजय सिंह 81 क्रिग्रा
  • 2 अगस्त को विकास ठाकुर पुरुषों की 81 किग्रा
  • 2 अगस्त 2022 को उषा कुमारा महिलाओं की 87 किग्रा
  • 30 जुलाई 2022 को मीराबाई चानू महिलाओं की 55 किग्रा
  • 31 जुलाई 2022 को बिंद्धारानी देवी महिलाओं की 64 किग्रा
  • 1 अगस्त 2022 को पोपी हजारिका महिलाओं की 64 किग्रा
  • 2 अगस्त 2022 को पूर्णिमा पांडे महिलाओं की 87 किग्रा