newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL Auction 2022: शिखर धवन के साथ हुई नीलामी की शुरूआत, श्रेयस अय्यर अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction 2022: शिखर धवन पहले खिलाड़ी रहे जिनका नाम हैमर के नीचे आया। इनके लिए सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई जिसके बाद राजस्थान की फ्रैंचाइजी भी धवन के लिए उत्सुक दिखी। हालांकि, धवन को पंजाब किंग्स की टीम हासिल करने में सफल रही। वहीं, श्रेयस अय्यर को पिछली बार की रकम से इस नीलामी में 75 फीसद का फायदा हुआ है। केकेआर ने उन्हें 12.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।  

नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुकी है, शिखर धवन पहले खिलाड़ी रहे जिनका नाम हैमर के नीचे आया। इनके लिए सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई जिसके बाद राजस्थान की फ्रैंचाइजी भी धवन के लिए उत्सुक दिखी। हालांकि, धवन को पंजाब किंग्स की टीम हासिल करने में सफल रही। धवन को लेकर सबसे पहले बिडिंग वॉर दिल्ली और राजस्थान के बीच देखने को मिली। 4 करोड़ के बिडिंग के बाद पंजाब की टीम भी नीलामी में प्रवेश की, इसके बाद दिल्ली और पंजाब में टक्कर देखने को मिली। अंतत धवन पंजाब के हुए उन्हें फ्रैंचाइजी ने 8.25 करोड़ में खरीद लिया। अब धवन पंजाब की लाल जर्सी में खेलते नजर आएंगे। पिछली बार दिल्ली ने धवन को 5.25 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन इस बार वे नीलामी में थे, और उम्मीद थी कि इनपर बड़ी बोली लग  सकती है। वहीं, श्रेयस अय्यर को पिछली बार की रकम से इस नीलामी में 75 फीसद का फायदा हुआ है। केकेआर ने उन्हें 12.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

shikhar

आईपीएल में शिखर धवन का रिकॉर्ड

बल्लेबाजी में ओपन करने वाले शिखर धवन ने इस लीग में अबतक 192 मुकाबले खेले हैं जिनमें 5784 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए शिखर कप्तानी में भी एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। शिखर इससे पहले मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, और दिल्ली की तरफ से खेल चुके हैं। इसके अलावा पंजाब की टीम ने कैगिसो रबाडा को भी अपने साथ जोड़ा है। पंजाब ने रबाडा को 9.25 करोड़ में खरीदा है।

shreyas

श्रेयस अय्यर को केकेआर ने अपने साथ जोड़ा

बता दें कि RCB ने अय्यर के लिए बिडिंग की शुरुआत की थी, जिसके बाद डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ टक्कर ली लेकिन अंत में कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया। पिछली बार अय्यर को दिल्ली की टीम ने 7 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन इस  बार के नीलामी में अय्यर को करीब 75 फीसद ज्यादा रकम प्राप्त हुई है। मार्की खिलाड़ियों में अब तक सबसे महंगे श्रेयस ही रहे हैं। उनके लिए दिल्ली, गुजरात, लखनऊ और बेंग्लुरू जैसी टीमों ने अपने साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन, वे अंतत केकेआर के झोली में गए, केकेआर शायद उन्हें अपना कप्तान भी बना सकती है।