newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mohammed Siraj Birthday: 27 साल के हुए गेंदबाज सिराज, फैंस ने ट्वीट कर दी बधाई

Mohammed Siraj Birthday: इंडियन पेस गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिराज का जन्म 13 मार्च 1996 को हैदराबाद में हुआ था। सिराज के पिता जी एक ऑटो रिक्शा चालक थे और वह गरीब परिवार से तालुक रखते हैं।

Mohammed Siraj Birthday: बालेबाज से बने बॉलर

नई दिल्ली। इंडियन पेस गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिराज का जन्म 13 मार्च 1996 को हैदराबाद में हुआ था। सिराज के पिता जी एक ऑटो रिक्शा चालक थे और वह गरीब परिवार से तालुक रखते हैं। सिराज की करियर की शुरुवात आईपीएल में सेलेक्ट होने से हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन दिखा के इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाई। हाल ही में सिराज को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 2.6 करोड़ में खरीदा था।मोहम्मद सिराज क्रिकेट में बल्लेबाज बनकर आये थे। पर समय के साथ उन्होंने बल्लेबाज़ी से ज़्यादा गेंदबाज़ी में फोकस किया। उनका नाम अब सफल गेंदबाज़ों में गिना जाता है। सिराज के फेवरेट क्रिकेटर मिचेल स्टार्क, विराट कोहली और डेल स्टेन हैं। उनकी सबसे पसंद दीदा डिश हैदराबादी बिरयानी है। वह बॉलीवुड के भी बहुत बड़े फैन है और उनका सबसे पसंदीदा एक्टर शाहरुख खान है।

बता दें कि सिराज ने 2017 में भारत के लिए राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 26 दिसंबर 2020 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। सिराज ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में अहम रोल भूमिका निभाई थी। तीन टेस्ट मैचों में सिराज ने सबसे ज्यादा 13 विकेट अपने नाम किए।

देखिये सिराज के फैंस ने उनके जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।