newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सारे दिग्गज खिलाड़ी अफ्रीका के सामने हुए पस्त

South Africa Won by an innings and 32 Run : खेल के मैदान से भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आई है। साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए  पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। साउथ अफ्रीका ने 32 रन और 1 पारी से मैच को आसानी से जीत लिया।

नई दिल्ली। खेल के मैदान से भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। साउथ अफ्रीका ने 32 रन और 1 पारी से मैच को आसानी से जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अफ्रीका ने 1-0 से  अजेय बढ़त बना ली। वहीं, भारत की इस हार के विलेन कई दिग्गज खिलाड़ियों की नाकाम बल्लेबाजी रही है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर सहित कई अन्य खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए हैं।

वहीं, मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अपनी पारी में महज 245 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने 38 रन बनाए। वहीं, अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे भारत का कोई भी खिलाड़ी मैदान में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए। अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 408 रन बनाए। डीन एल्गर ने शानदार 185 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत अफ्रीका ने भारत के सामने 163 रन की बढ़त बना ली।

वहीं, दूसरी पारी की बात करें, तो टीम इंडिया अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। सभी दिग्गज खिलाड़ी लाचर दिखे। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल , शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल फ्लॉप साबित हुए। दूसरी पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। कोहली की बल्लेबाजी भी टीम इंडिया हार से नहीं बचा पाई। भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 131 रन पर ढेर हो गई और अफ्रीका ने पहले टेस्ट में एक पारी और 32 रन से जीत दर्ज कर ली।

वहीं, भारत की इस शर्मनाक हार पर फैंस का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। लोग टीम इंडिया की  हार पर निराशा जता रहे हैं। बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में 3 से 7 जनवरी 2024  को खेला जाएगा।