newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के आगे हुई पस्त, 1-7 से हारी

Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। भारत के लिए आज बैडमिन्टन से खुशखबरी आई है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। तो वहीं, 38 वर्षीय इस बॉक्सर ने टोक्यो ओलंपिक में अपना पहला मैच जीत लिया है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। भारत के लिए आज बैडमिन्टन से खुशखबरी आई है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। तो वहीं, 38 वर्षीय इस बॉक्सर ने टोक्यो ओलंपिक में अपना पहला मैच जीत लिया है। उधर, टेनिस में भारत को निराशा हाथ लगी है। सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी महिला डबल्स से बाहर हो गई है।

बुरी तरह से हारी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गई है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम से काफी उम्मीदें थी। कल महिला टीम ने उम्मीदें तोड़ी और आज पुरुष टीम ने। ऑस्ट्रेलिया ने पूल ए के मुकाबले में भात को 7-1 से हरा दिया।

भारतीय टीम शुरू से ही मैच में पिछड़ रही थी। ऑस्ट्रेलियाई ने उसे वापसी का मौका तक नहीं दिया। भारतीय टीम इस ओलंपिक में अब तक 2 मैच खेली है, जिसमें 1 में जीत और 1 में हार मिली है।

ऑस्ट्रेलिया का पहला गोल

ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर में ही गोल किया है। इसी के साथ उसने भारत पर 1-0 की बढ़त बना लिया है। ये गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉकी मैच शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉकी का मुकाबला शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर 1 टीम है। ऐसे में भारत के लिए मुकाबला कठिन होने वाला है।

बॉक्सिंग में मैरीकॉम ने की जीत से शुरुआत

स्टार बॉक्सर मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किा। 38 वर्षीय इस बॉक्सर ने आज अपना पहला खेला और जीत भी लिया। राउंड 32 के मुकाबले में उन्होंने हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही वो अंतिम 16 में प्रवेश कर गई हैं।

मैरीकॉम का 29 जुलाई को अगला मुकाबला

राउंड 32 के मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद मैरीकॉम का अगला मुकाबला 29 जुलाई को होगा। वो कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त वालेंसिया विक्टोरिया से भिड़ेंगी।

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा को मिली जीत

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में पेसोत्स्का को हरा दिया है। बत्रा ने पेसोत्स्का को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से हराकर महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।