newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vinod Kambli Controversy: ‘पत्नी को बल्ले से पिटा, बेटे को दी गाली…’, विवादों में घिरे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। सुबह से ही उनका नाम ट्विटर पर छाया हुआ है। ये चर्चा उनके विरोध में हो रही है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर मारपीट के आरोप लगे हैं। पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया …

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। सुबह से ही उनका नाम ट्विटर पर छाया हुआ है। ये चर्चा उनके विरोध में हो रही है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर मारपीट के आरोप लगे हैं। पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में क्रिकेटर ने उनके साथ मारपीट की और उनके बेटे को के साथ गाली गलौज की। इस मामले में उन्होंने बांद्रा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके बाद से ही विनोद कांबली का नाम ट्विटर पर छाया हुआ है।

आपको बता दें, एंड्रिया से मुंबई के बांद्रा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली नशे की हालत में घर आए। उन्होंने इस दौरान मुझे मारा-पीटा मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मुझे खाना बनाने के पेंट से मारा और बल्ले से भी पिटा। जब उनका बेटा बचाने के लिए बीच में आया तो क्रिकेटर ने अपने बेटे के साथ भी गाली गलौज की।

Vinod Kambli..

एंड्रिया का कहना है कि चोट लगने के बाद वो भाभा अस्पताल पहुंची जहां से उन्होंने इलाज के बाद क्रिकेटर कांबली के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कराने का फैसला लिया और वह पुलिस स्टेशन पहुंची। उन्होंने बांद्रा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आपको बता दें विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने करीब 9 साल तक देश के लिए मैच खेले हैं। विनोद कांबली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 104 वनडे 17 टेस्ट मैच खेले और कुल 3561 रन बनाए। 1991 में कांबली ने करियर को शुरू किया जो कि साल 2000 में 9 सालों के अंदर ही खत्म हो गया।