newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dilip Kumar: हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार का निधन, दर्ज है इनके नाम कई रिकॉर्ड

Dilip Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 7 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके कारण कई बार उन्हें पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब उनके निधन के बाद बॉलीवुड जगत में गम का माहौल है।