newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: दुल्हन को लेकर स्टेज पर गिर पड़ा दूल्हा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है स्टेज पर गिरने के बाद जैसे ही दूल्हा खड़ा होता है तो वो हाथ देखकर ये इशारा करता है कि उसे गिरने से कोई चोट नहीं आई है। लेकिन इस दौरान दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशंस से ये समझ में जरूर आ जाता है कि वो गिरने के बाद बेहद शर्मिंदा हो गई थी।

नई दिल्ली। शादी का दिन दूल्हा-दूल्हन दोनों के लिए खास और यादगार होता है। दोनों ही इस दिन अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। आज के दौर में तो अब दूल्हा हो या फिर दूल्हन दोनों ही नाच, गाना और शायरी के जरिए प्यार का इजहार करना पसंद करते हैं लेकिन कई बार दूल्हा-दूल्हन अंजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो कि बाद में उन्हें शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल जो कि स्टेज में डांस परफॉर्मेंस दे रहा होता है। इस दौरान दूल्हा जब दूल्हन को अपने कंधे में उठाने की कोशिश करता है तो वो दूल्हन समेत नीचे गिर जाता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें पूरा वीडियो…


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। संगीत समारोह के मौके पर एक कपल डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। दोनों ने ही मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है और शानदार अंदाज में एक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन तभी डांस करते वक्त दूल्हा, दुल्हन को कंधे पर उठाने की कोशिश करता है। हालांकि दुल्हा अपनी होने वाली दूल्हन को उठा तो नहीं पाता लेकिन वह स्टेज पर ही उसे लेकर गिरा जरूर देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है स्टेज पर गिरने के बाद जैसे ही दूल्हा खड़ा होता है तो वो हाथ देखकर ये इशारा करता है कि उसे गिरने से कोई चोट नहीं आई है। लेकिन इस दौरान दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशंस से ये समझ में जरूर आ जाता है कि वो गिरने के बाद बेहद शर्मिंदा हो गई थी।