newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Anushka Mahakal Temple: ‘विरुष्का’ ने किए महाकाल के दर्शन, कई क्रिकेटर लगा चुके हैं हाजिरी

Virat Anushka Mahakal Temple: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. नए साल पर वृंदावन जाना हो या फिर कैंची धाम में नीम करोरी बाबा के आश्रम जाना हो। अब इस बार विरुष्का की जोड़ी ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. करने पहुंचे। दोनों शनिवार सुबह करीब चार बजे भस्म आरती में भी शामिल हुए। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा।