
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कया है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि हर पीढ़ी के पास एक पल होता है जहां उन्हें लोकतंत्र के लिए खड़ा होना पड़ता है। उनकी मौलिक स्वतंत्रता के लिए खड़े होने के लिए। मुझे विश्वास है कि यह हमारा है। इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पुन: चुनाव के लिए दौड़ रहा हूं। हमसे जुड़ें। चलो काम खत्म करो। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात के संकेत दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह जल्द ही चुनाव लड़ने के बारे में ऐलान कर सकते हैं और अब उन्होंने इन संकेतों को वास्तविकता में तब्दील कर दिया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में वो सियासी मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
Every generation has a moment where they have had to stand up for democracy. To stand up for their fundamental freedoms. I believe this is ours.
That’s why I’m running for reelection as President of the United States. Join us. Let’s finish the job. https://t.co/V9Mzpw8Sqy pic.twitter.com/Y4NXR6B8ly
— Joe Biden (@JoeBiden) April 25, 2023
वहीं, बाइडेन के अलावा कमला हैरिस भी उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने खुद इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की है। बता दें कि आज से तीन साल पहले 2020 में भी कमला हैरिस भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर विराजमान हुई थी। उन्होंने इस संदर्भ में ट्वीट कर कहा कि अमेरिकियों के रूप में, हम स्वतंत्रता और स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं – और हम मानते हैं कि हमारा लोकतंत्र केवल उतना ही मजबूत होगा जितना कि इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा।
As Americans, we believe in freedom and liberty—and we believe that our democracy will only be as strong as our willingness to fight for it.
That’s why @JoeBiden and I are running for reelection. pic.twitter.com/W7YA0HZfm0
— Kamala Harris (@KamalaHarris) April 25, 2023
आपको बता दें कि अमेरिका के सियासी दंगल पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी रहेंगी। इस बार अमेरिका के सियासी मैदान में डोनाल्ड ट्रंप, बायडन और कमला हैरिस है। ऐसे में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। यह देखने वाली बात होगी। जानकारी के मुताबिक, बाइडेन के सियासी चुनाव राजनीति में हिस्सा लेने में संशय बना हुआ था, लेकिन अब उन्होंने इस संशय को खत्म कर दिया है। अप ऐसे में आगामी दिनों में वो क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।