newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

China: भारत के विरोध का असर, श्रीलंका में चीन को रोकना पड़ा ये काम

China: कहा जा रहा है चीन जिन हाइब्रिड एनर्जी सिस्टेम परियोजना के निर्माण कर रहा है ये 3 उत्तमरी द्वीपों पर बनाया जाना था। जो कि भारत के बेहद करीब है। इन परियोजना का निर्माण कार्य चीनी कंपनी सिनो सोअर हाईब्रिड कर रही थी। भारत शुरू से ही इसका विरोध कर रहा है।

नई दिल्ली। आतंकिस्तान यानी पाकिस्तान का सहयोगी देश चीन लगातार भारत के खिलाफ अपना आक्रामक रूख अख्तियार किए हुए हैं। चीन ने श्रीलंका में अपने सोलर प्लांट के निर्माण कार्य शुरू किया था जिसका भारत की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा था। वहीं अब चीन की भारत के विरोध के आगे झुकना पड़ा है। दरअसल, ड्रैगन की ओर से श्रीलंका में किए जा रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। श्रीलंकन मीडिया की ओर से इसे लेकर जानकारी दी गई है। बता दें, चीन की ओर से जिन सोलर प्लांट के निर्माण किया जा रहा था वो भारत के बेहद करीब है।

china
कहा जा रहा है चीन जिन हाइब्रिड एनर्जी सिस्टेम परियोजना के निर्माण कर रहा है ये 3 उत्तमरी द्वीपों पर बनाया जाना था। जो कि भारत के बेहद करीब है। इन परियोजना का निर्माण कार्य चीनी कंपनी सिनो सोअर हाईब्रिड कर रही थी। भारत शुरू से ही इसका विरोध कर रहा है। इससे पहले भारत की ओर से इसी साल जनवरी महीने में श्रीलंका से चीनी कंपनी सोनो सोर हाईब्रिड को उत्तेरी द्वीपों पर सोलर पावर प्लांट बनाए जाने का ठेका दिए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी।

china

श्रीलंका की ओर से हाल ही में कोलंबो पोर्ट (बंदरगाह) पर ईस्ट कंटेनर टर्मिलन के निर्माण का ठेका चीन की कंपनी को दिया गया है, पहले ये ठेका भारत और जापान को दिया जाना था और श्रीलंका इसके लिए प्रतिबद्ध भी था।