newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Azab Gazab News: अजब है इस देश का फूड फैशन, रात को विदेशों से करते हैं आर्डर, सुबह खाते हैं बासी पिज्जा

Azab Gazab News: यहां रहने वाले अमीर लोग अपने लिए विदेश से पिज्जा मंगवा रहे हैं। इस बात की सूचना किसी और ने नहीं, बल्कि खुद देश के कृषि मंत्री ने दी थी। कृषि मंत्री औदु ओगबेह के अनुसार, नाइजीरिया के लोग अपने स्टेट्स सिंबल को दिखाने के लिए विदेशों से पिज्जा मंगा कर खा रहे हैं।

नई दिल्ली। बदलते समय के साथ आज कल लोगों को कई तरह की सुविधा भी मिलने लगी है, जिसने उनकी लाइफ को आसान बना दिया है। पहले जहां लोगों को बाहर जाकर खाना खानाा पड़ता था, वहीं अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी ने लोगों की लाइफ को और भी आसान कर दिया है। अब घर पर बैठे-बैठे आप अपनी पसंद के होटल से खाना मंगवा कर खा सकते हैं। हालांकि, समय ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कुछ लोग तो अपने घर के पास से नहीं, बल्कि विदेशों से भी खाना मंगवाने लगे हैं। जी हां, इसका एक उदाहरण नाइजीरिया में देखने को मिल रहा है। अगर रिपोर्ट की मानें तो नाइजीरिया में रहने वाले लोग अपने देश की जगह इंग्लैंड से पिज्जा मंगवा के खा रहे हैं। यहां रहने वाले अमीर लोग अपने लिए विदेश से पिज्जा मंगवा रहे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद देश के कृषि मंत्री ने दी थी। कृषि मंत्री औदु ओगबेह के अनुसार, नाइजीरिया के लोग अपने स्टेट्स सिंबल को दिखाने के लिए विदेशों से पिज्जा मंगा कर खा रहे हैं। ये ऑर्डर उनके घर तक प्लेन से भेजा जाता है।

रात को ही करना होता है ऑर्डर
कहा जा रहा है कि विदेशों से आने वाले इस पिज्जा को लोग रात में ही मंगवा लेते हैं। लोगों द्वारा सिर्फ शौक के लिए 6440 किलोमीटर की दूरी से पिज्जा मंगवाना हर किसी को हैरान कर रहा है। इसके बाद पिज्जा को कुक करके अच्छे से पैक किया जाता है, ताकी पिज्जा लाते समय वो खराब न हो। इसके बाद पैक पिज्जा को ब्रिटिश एयरवेज द्वारा नाइजीरिया भेजा जाता है। सुबह एयरपोर्ट आने के बाद इसे एड्रेस के हिसाब से डिस्पैच कर दिया जाता है।

लोकल वेंडर्स को भारी नुकसान
शौकीन लोगों के इस शौक के कारण लोकल वेंडर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह के आर्डर पर लोगों ने रोक लगाने की गुहार लगाई है। कृषि मंत्री ने भी इसके लिए प्रपोजल दिया था। आखिर दे भी क्यों ना? अमीर लोग केवल अपने शौक के लिए इंग्लैंड से पिज्जा मंगवा कर खा रहे हैं, जबकि लोकल वेंडर्स को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी कमाई पर भी रोक लग रही है। लोकल वेंडर्स की कमाई का एकमात्र जरिया यही है। सरकार ने लोगों से भी ऐसे ऑर्डर्स ना करने की अपील की है। इसके बावजूद लोग लगातार विदेशों से पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं।