newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

South Africa: महिला ने एक साथ दिया 10 बच्चों को जन्म, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

South Africa: 37 वर्षीय गोसियामे ने 7 जून को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्‍चों को जन्‍म देने का दावा किया है। पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है।

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। खबरों के मुताबिक, प्रिटोरिया (Pretoria) की रहने वाली गोसियामे सिथोले (Gosiame Sithole) ने दावा किया है कि उन्होंने 7 लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है। इसके लिए सी-सेक्शन ऑपरेशन कराना पड़ा। बता दें कि इससे पहले माली की एक महिला हलीमा सिसी ने 9 बच्चों को जन्म दिया था।

south african woman

37 वर्षीय गोसियामे ने 7 जून को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्‍चों को जन्‍म देने का दावा किया है। पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है।

south african woman

सिथोल के दावे की पुष्टि अभी तक डॉक्टरों या गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा नहीं की गई है। हालांकि अगर यह दावा सही निकलता है तो यह एक ही प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है।