
नई दिल्ली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर बटलर, पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हमला किया गया। यह हमला ट्रम्प के भाषण शुरू करते ही हुआ, जिसमें पहले गोलियों की आवाज आई और उनके कान को छूकर गोली निकली जिसमें ऊन्हें चोट लगी। ट्रम्प ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अब पहला रिएक्शन दिया है, उन्हें मिले समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। “कल आपके विचारों और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, क्योंकि केवल ईश्वर की कृपा से ही मैं बचा हूँ,” ट्रम्प ने कहा, “हम डरेंगे नहीं बल्कि अपने विश्वास में दृढ़ रहेंगे और बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। हमारा प्यार अन्य पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति है। हम घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और अपने दिल में उस नागरिक को याद करते हैं जिसे इतनी बुरी तरह से नुकसान पहुँचाया गया।”
एकता का आह्वान
ट्रम्प ने इन कठिन समय में एकता के महत्व पर जोर दिया। “इस समय, यह पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है कि हम एकजुट रहें और अमेरिकियों के रूप में अपना असली चरित्र दिखाएँ। मज़बूत और दृढ़ रहें, और बुराई को हावी न होने दें। मैं अपने देश और आप सभी से सच्चा प्यार करता हूँ, और मैं इस हफ़्ते विस्कॉन्सिन से हमारे महान राष्ट्र को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूँ।”
First reaction of Trump after he was hit by a bullet on side of his head.
He is safe now. Assassination attempt was foiled and the shooter was taken down quickly.
A legendary video for ages! 👇 pic.twitter.com/k0CcqWUHoX
— Open Letter (@openletteryt) July 14, 2024
क्या है पूरी घटना
यह हमला रिपब्लिकन पार्टी द्वारा औपचारिक रूप से ट्रम्प को व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने से ठीक एक दिन पहले हुआ। जैसे ही ट्रम्प ने अपना भाषण शुरू किया, उन्होंने अपना दाहिना गाल छुआ और फिर गोलियाँ चलने के कारण गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत उन्हें बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए।
‘WE WILL FEAR NOT’: In his first reaction the morning after the attempted assassination, Trump vows to remain faithful in the face of “wickedness.” pic.twitter.com/cqLpF4wDit
— Fox News (@FoxNews) July 14, 2024
सीक्रेट सर्विस स्टेटमेंट
यूएस सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में घटना का विवरण दिया, जिसमें बताया गया कि 13 जुलाई को शाम लगभग 6:15 बजे, एक संदिग्ध ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से कई गोलियां चलाईं। सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने शूटर को मार गिराया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया और वर्तमान में उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रपति बाइडन की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति जो बिडेन ने हमले के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जल्द ही उनसे बात करने की कोशिश करूंगा। अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह भयानक है। रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जानी चाहिए थी।”