newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine: यूक्रेन को मदद के मसले पर यूरोपीय देशों में मतभेद, आयरलैंड की सांसद ने ऐसे किया विरोध, देखिए Video

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने इस साल 24 फरवरी से सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। तबसे 9 महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। अब तक यूक्रेन को यूरोपीय देशों ने अरबों यूरो की आर्थिक और सैनिक मदद भी की है। इसके बाद भी यूक्रेन अब तक रूस से जंग जीत नहीं सका है।

ब्रसेल्स। रूस से जारी जंग में यूक्रेन की मदद कर रहे यूरोपीय देशों में अब इस मामले में मतभेद खुलकर उजागर हो रहे हैं। इस साल 23 नवंबर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें यूरोपीय देशों की संसद में आयरलैंड की प्रतिनिधि इस जंग में यूक्रेन की मदद के मसले पर सवाल खड़े कर रही हैं। आयरलैंड की प्रतिनिधि का नाम क्लेयर डाली है। वो 27 यूरोपीय देशों की संसद में अपने देश की प्रतिनिधि हैं। 23 नवंबर को हुई यूरोपीय संसद की बैठक में यूक्रेन को रूस के खिलाफ और आर्थिक और सैन्य मदद के मसले पर चर्चा हुई थी।

european union 1

इस चर्चा के दौरान क्लेयर डाली ने यूरोपीय देशों की तरफ से यूक्रेन को जंग के लिए लगातार दी जाने वाली मदद पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को जो भी मदद दी जा रही है, वो कर्ज के तौर पर है। इस कर्ज को यूक्रेन कभी चुका नहीं सकेगा। क्लेयर डाली ने साफ कहा कि यूक्रेन की हालत के बारे में अर्थशास्त्री क्या कह रहे हैं, ये सभी को सुनना और समझना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन को जारी यूरोपीय मदद के खिलाफ अपने देश के विचारों को बड़ी गंभीरता से रखा। यहां आप सुनिए कि क्लेयर डाली ने आखिर क्या कहा।

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने इस साल 24 फरवरी से सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। तबसे 9 महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। अब तक यूक्रेन को यूरोपीय देशों ने अरबों यूरो की आर्थिक और सैनिक मदद भी की है। इसके बाद भी यूक्रेन अब तक रूस से जंग जीत नहीं सका है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि लक्ष्य हासिल होने तक उनके देश की सेना यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगी। पुतिन ने इस मामले में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर रूस पर किसी तरह से पहला परमाणु हमला हुआ, तो उसका जोरदार जवाब दिया जाएगा।

Putin