newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi In US: अमेरिका में भगवान का नाम लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, बोले- वो ब्रह्मांड के बारे में…

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में राजनीति के सामान्य तरीके जैसे जनसभा, रैली और लोगों से बातचीत अब काम नहीं कर रहे। सियासत के लिए जिन संसाधनों की जरूरत है, उनको बीजेपी और आरएसएस नियंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों को धमकाया जाता है। एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सैन फ्रांसिस्को। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की तमाम कोशिश हुई। राहुल गांधी ने ये आरोप भी लगाया कि भारत में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। राहुल ने मौजूद लोगों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके घुटने में तकलीफ हो गई थी। फिर भी वो रोज 25 किलोमीटर चलते रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बाद में थकान महसूस होनी बंद हो गई और लोगों के समर्थन से वो यात्रा पूरी कर सके।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी जी तो भगवान को भी समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी इतिहासकार को इतिहास और वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में भी समझा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में राजनीति के सामान्य तरीके जैसे जनसभा, रैली और लोगों से बातचीत अब काम नहीं कर रहे। सियासत के लिए जिन संसाधनों की जरूरत है, उनको बीजेपी और आरएसएस नियंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों को धमकाया जाता है। एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने भारत जोड़ा यात्रा करने का फैसला किया।

rahul gandhi in san francisco 1

राहुल गांधी को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। इससे पहले अमेरिका पहुंचने पर उनको सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चेक के लिए करीब 2 घंटे का इंतजार करना पड़ा। राहुल गांधी सामान्य पासपोर्ट पर अमेरिका गए हैं। उनको इसी वजह से इमिग्रेशन की लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा। वहां कई लोगों ने राहुल के साथ सेल्फी ली। इन लोगों से राहुल गांधी ने कहा कि कतार में खड़ा होना अच्छा लगता है। मैं एक आम आदमी हूं और अब सांसद भी नहीं हूं।