newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मिस्र : विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता हुए रिहा

मिस्र के अधिकारियों ने 15 विपक्षी राजनेताओं और कार्यकतार्ओं को रिहा कर दिया है। यह जानकारी अरबी नेटवर्क फॉर ह्यूमन राइट्स इंफॉर्मेशन ने शनिवार को दी। रिहा किए गए बंदी, राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी की सरकार के प्रमुख विपक्षी नेता थे।

काहिरा। मिस्र के अधिकारियों ने 15 विपक्षी राजनेताओं और कार्यकतार्ओं को रिहा कर दिया है। यह जानकारी अरबी नेटवर्क फॉर ह्यूमन राइट्स इंफॉर्मेशन ने शनिवार को दी। रिहा किए गए बंदी, राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी की सरकार के प्रमुख विपक्षी नेता थे।

egypt activist4
नेटवर्क के निदेशक गामल ईद ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि, पब्लिक प्रोसेक्यूटर के कार्यालय ने गुरुवार को 15 कैदियों की सशर्त रिहाई का आदेश दिए। उन्होंने आगे कहा, उन सभी को कल रिहा कर दिया गया है, वे सभी अपने घर पहुंच चुके हैं।

egypt activist3
रिहा किए गए कैदियों में हजेम अब्देल-अजीम शामिल हैं, जो 2014 के चुनावी अभियान के दौरान अल-सिसी के सलाहकार थे। वह 2018 के बाद से हिरासत में थे।

egypt activist

काहिरा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हसन नफा और अल दस्तुर लिबरल पार्टी के सदस्य अल-गजल हरब को भी रिहा कर दिया गया। उन पर झूठी खबरें फैलाने और आपराधिक संगठन से संबंधित होने का आरोप है।