newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BBC Slammed: गुजरात दंगों में PM मोदी का नाम घसीटकर घिरा बीबीसी, भारतीयों के साथ ब्रिटिश सांसद ने भी उठाए सवाल

ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने बुधवार को बयान जारी किया कि बीबीसी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग कर रहा है। उन्होंने करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी बीबीसी पर लगाया।

लंदन। गुजरात दंगों को मुद्दा बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने की कोशिश से ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों और यहां तक कि वहां के एक सांसद के निशाने पर आ गया है। ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों ने तो मोदी को निशाना बनाने की बीबीसी की कोशिश पर सवाल खड़े किए ही हैं, ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर ने भी बुधवार को बीबीसी को खरी-खोटी सुनाई है। भारतीय मूल के लोगों ने बीबीसी के लिए क्या कहा, ये बाद में बताएंगे। पहले जानिए कि ब्रिटिश सांसद रामी रेंजर ने क्या बोला है।

ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने बुधवार को बयान जारी किया कि बीबीसी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग कर रहा है। उन्होंने करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी बीबीसी पर लगाया। लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी ने लोकतांत्रिक तौर से चुने गए भारत के प्रधानमंत्री, भारत की पुलिस और भारत की न्यायपालिका का भी अपमान किया है। रामी रेंजर ने बीबीसी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि हम दंगों और उसमें लोगों की मौत की निंदा करते हैं, लेकिन हम साथ ही आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा कर रहे हैं।

pm modi

बीबीसी ने इंडिया द मोदी क्वेश्चन नाम से नई सीरीज बनाई है। दो पार्ट की सीरीज में पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों में तनाव की बात कही गई है। साथ ही गुजरात दंगों में मोदी की कथित भूमिका और दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सीरीज का भारतीय मूल के लोग भी विरोध कर रहे हैं। भारतीय मूल के लोगों का कहना है कि बीबीसी को 1943 के बंगाल में अकाल पर भी सीरीज बनानी चाहिए। इस अकाल में 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके लिए तत्कालीन ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल को जिम्मेदार माना जाता है।