newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shashi Tharoor On Congress Leaders: ‘जब भारत वापस जाएंगे तो…’, कांग्रेस नेताओं की तरफ से आलोचना पर शशि थरूर बोले- इस समय उन पर ध्यान नहीं दे सकते

Shashi Tharoor On Congress Leaders: कांग्रेस सांसद ने कहा कि निस्संदेह संपन्न लोकतंत्र में टिप्पणी और आलोचना हो सकती है। शशि थरूर ने कहा कि उनको लगता है कि इस पर अभी ध्यान नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अभी हम उन देशों पर ध्यान दे रहे हैं, जहां हम जाकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। शशि थरूर के ताजा बयान से साफ है कि वो खुद पर हमला कर रहे कांग्रेस के नेताओं को कोई भाव नहीं देना चाहते।

ब्राजीलिया। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर की आलोचना की है। शशि थरूर ने मोदी सरकार के दौर में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्र्ट्राइक की तारीफ की थी। इसी वजह से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने शशि थरूर पर निशाना साधा था। उदित राज के इस बारे में पोस्ट को कांग्रेस के एक और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी शेयर किया था। इस मसले पर शशि थरूर ने पहले कहा था कि उनके पास करने को और भी काम हैं। अब शशि थरूर ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय दल का नेतृत्व कर विदेश में पाकिस्तान की पोल पट्टी खोल रहे शशि थरूर अब ब्राजील पहुंचे हैं। ब्राजील के ब्राजीलिया पहुंचे शशि थरूर से जब पूछा गया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से आलोचना पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है?, तो शशि थरूर ने कहा कि उनको लगता है कि ये समय मिशन पर ध्यान देने का है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि निस्संदेह संपन्न लोकतंत्र में टिप्पणी और आलोचना हो सकती है। शशि थरूर ने कहा कि उनको लगता है कि इस पर अभी ध्यान नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अभी हम उन देशों पर ध्यान दे रहे हैं, जहां हम जाकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। शशि थरूर ने ये भी कहा कि जब वापस भारत पहुंचेंगे, तो निश्चित तौर पर अपने सहयोगियों, आलोचकों और मीडिया से बात करने का मौका मिलेगा।

शशि थरूर और कांग्रेस के बीच दूरी काफी बढ़ी हुई दिख रही है। पहले खबर आई थी कि शशि थरूर ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। शशि थरूर का कहना था कि केरल में कांग्रेस की हालत ठीक करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इसके बाद जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी फोरम के बाहर जाकर बात करने पर शशि थरूर को निशाने पर लिया, तो थरूर ने एक अखबार से इंटरव्यू में साफ कह दिया कि अगर पार्टी कोई काम देगी, तो उसे करेंगे वरना मेरे पास और भी काम हैं। शशि थरूर को कांग्रेस के नेता निशाना बनाते वक्त बीजेपी से करीबी बढ़ाने का आरोप भी लगा रहे हैं।