नई दिल्ली। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन करवाए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और बाद में उसका निकाह करवा दिया गया। पीड़ित महिला का नाम रीना मेघवार बताया जा रहा है। जिससे जबर्दस्ती इस्लाम कुबूल करवाया गया और फिर मरियम नाम देकर मोहम्मद कासिम नाम के शख्स के साथ उसकी शादी करवा दी गई। यह मामला सामने आने के बाद एक महिला पत्रकार ने पीड़िता का वीडियो टि्वटर पर अपलोड किया। वहीं जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पाकिस्तान पुलिस ने एक्शन लिया और महिला को छुड़वा दिया। बाद में महिला पत्रकार ने दोषियों के पकड़े जाने की बात भी ट्वीट की है।
वायरल हुआ वीडियो
जारी किए गए ट्वीट में पीड़िता अपनी दास्तान बताती दिख रही है। जिसके मुताबिक रीना मेघवार सिंध प्रांत के बादिन जिले की रहने वाली है। फरवरी 2021 में उसका निकाह दोगुनी उम्र के कासिम नाम के व्यक्ति के साथ करवा दिया गया था। महिला ने बताया कि वह मुस्लिम नहीं थी, इसलिए उसका पति उसे लगातार टॉर्चर भी करता रहता था। उसने आगे कहा कि वह अपने माता-पिता के पास जाना चाहती है।
Just in: Reena Meghwar is allowed to go back to her home. pic.twitter.com/L7WSapALuo
— Veengas (@VeengasJ) July 26, 2021
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदु समुदाय के स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस के ऊपर महिला को छुड़ाने का दबाव बनाया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति के घर पर छापा मारा और रीना को वहां से आजाद करवाया।
Reena Meghwar, saying; “I want to go to my home, I am not a Muslim.”
She had been threatened and asked not to give statement in favour of her parents.Few months ago, she wanted to go back to her home but local police changed her statement.#ForcedConversions pic.twitter.com/A7mLQxVpyb
— Veengas (@VeengasJ) July 25, 2021
बताया जा रहा है कि महिला को आजाद करवाने के बाद स्थानीय कोर्ट में ले जाया गया। जहां महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसे सेफ हाउस में भेज दिया गया है। और अब वह अपने माता-पिता के साथ है। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने भी पीड़िता को आर्शीवाद दिया। इससे पहले अप्रैल में भी रीना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह छत पर खड़ी होकर चिल्ला रही थी और पड़ोसियों से मदद की गुहार लगा रही थी।