newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर छलकी पाकिस्तानियों की भी आंखें, इमरान के मंत्री ने लिखा भावुक संदेश

Lata Mangeshkar Passes Away: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ”एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी,#RIPLataMangeshker।”

नई दिल्ली। भारत समेत विश्व जगत के लिए रविवार को एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Passes Away) का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वर कोकिला के निधन की खबर मिलते ही पूरी दुनिया में शौक की लहर छा गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई दिग्गजों  ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का रिएक्शन सामने आया है। इमरान खान सरकार में मंत्री  फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया है।

फवाद चौधरी ने लिखा भावुक संदेश

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ”एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी,#RIPLataMangeshker।”

पाकिस्तान की आवाम की आंखें हुईं नम

उधर की पाकिस्तान की आवाम भी ट्विटर के जरिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।