newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in US Parliament: भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम के नारे से गूंजा अमेरिकी संसद, PM मोदी के संबोधन के दौरान दिखा अद्भुत माहौल

PM Modi in US Parliament: गुरुवार को पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण, देश की जी20 अध्यक्षता, कोविड वैक्सीनेशन, आर्थिक विकास,आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा विदेशों में बरकरार है। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिखे। पीएम मोदी 24 जून तक यूएस दौरे पर हैं। गुरुवार को पीएम मोदी को अमेरिकी संसद में देखा गया, जहां उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान पूरे संसद में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम के नारे लगने लगे। ये मोमेंट हर भारतीय के लिए गर्व से फूल जाने वाला था। तो चलिए जानते हैं कि संसद में और क्या-क्या हुआ।

pm modi1

तालियों से गूंज उठा अमेरिकी संसद

गुरुवार को पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण, देश की जी20 अध्यक्षता, कोविड वैक्सीनेशन, आर्थिक विकास,आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान हर किसी के चेहरे पर एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिली। संबोधन के बाद ही अमेरिकी संसद में भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम के नारों से गूंज उठी। पीएम मोदी ने भी सबका अभिवादन हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर किया।जिसके बाद कुछ सांसदों ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ और सेल्फी भी ली। सभी सांसद पीएम मोदी के संबोधन से इतने ज्यादा प्रभावित दिखे कि खड़े होकर तालियां भी बजाई।


नमस्कार से की संबोधन की शुरुआत

खास बात ये रही कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही नमस्कार से की। ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने नमस्कार से अपने संबोधन की शुरुआत की हो। पीएम जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो संबोधन नमस्कार से ही करते हैं।


गौरतलब है कि संबोधन से पहले बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइड ने पीएम मोदी के लिए खास डिनर का भी आयोजन किया। पीएम मोदी भी जो बाइडन और अमेरिका की  फर्स्ट लेडी जिल बाइड के लिए खास तोहफे लेकर पहुंचे थे।