newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खुशखबरी: रूस ने तैयार कर लिया कोरोना वैक्सीन, अब कहा भारत को जरूर भेजी जाएगी

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इन सबके बीच अब सभी की निगाहें विभिन्न देशों में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर टिकी हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक हर संभव कोशिश कर कोरोना वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इन सबके बीच अब सभी की निगाहें विभिन्न देशों में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर टिकी हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक हर संभव कोशिश कर कोरोना वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं। दुनिया के कई देशों के सैकड़ों वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना की वैक्सीन विकसित करने पर लगातार काम किया जा रहा है। इस क्रम में रूस ने कोरोना महामारी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

coronavirus

दरअसल रूस अक्टूबर से अपने देश में बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। रूस जो दावा कर रहा है उसका मतलब है कि वह अमेरिका, ब्रिटेन और चीन से वैक्सीन बनाने में आगे निकल गया है। हालांकि, रूस के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर रूसी कोरोना वैक्सीन सबसे पहले सफल साबित होती है तो भारत को भी इसकी सप्लाई मिल सकती है।

Russian President Vladimir Putin

theguardian.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी अधिकारियों ने 10 अगस्त तक मुख्य वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने की बात कही है। उनका इरादा भारत, ब्राजील और सऊदी अरब जैसे देशों के साथ वैक्सीन की बिक्री की डील करने का भी है। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि भारत सहित इन देशों ने उनकी वैक्सीन खरीदने में रुचि दिखाई है।

रूस का कहना है कि वह अगले महीने यानी सितंबर में वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगा और अक्टूबर से देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू होंगे। खास बात ये है कि वैक्सीन ट्रायल में तेजी लाने के लिए रूस में रिसर्चर्स ने खुद को भी वैक्सीन लगवा ली थी।

corona vaccine

वहीं, अमेरिका-ब्रिटेन की कोरोना वैक्सीन ट्रायल के बारे में काफी जानकारी प्रकाशित की गई है, लेकिन रूस की वैक्सीन के बारे में सीमित जानकारी ही सामने आ पाई है। अपुष्ट रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि एक रूसी वैक्सीन देश के अमीर लोगों को मिलने भी लगी है। रूस के व्यापार मंत्री डेनिस मैन्तुरोव ने कहा है कि एक महीने में रूस वैक्सीन की लाखों खुराक का उत्पादन कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी रूस में तीन जगहों पर उत्पादन की तैयारी कर रही है।