newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine War LIVE: एक्शन में यूक्रेन, दो दिन में मार गिराए रूस के दो बड़े अफसर, अब रेजिमेंट के कमांडर को किया ढेर

Russia Ukraine War LIVE: यूक्रेन पर किए गए हमले से रूस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये ऐलान कर दिया कि अमेरिका अब रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इससे अमेरिका को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आज बुधवार को 14वां दिन है। रूस के लगातार किए जा रहे हमले से यूक्रेन की हालत खस्ता हो गई है। इस बीच रूस ने विदेशी मुद्रा की बिक्री पर रोक लगा दी है। कस्टमर अपने अकाउंट से ज्यादा से ज्यादा 10,000 डॉलर विदेशी मुद्रा में निकाल सकेंगे। बाकि सभी फंड का भुगतान अब रूबल में किया जाएगा। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने मैक्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा की साथ ही लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने को लेकर भी बातचीत हुई। यूक्रेन पर किए गए हमले से रूस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये ऐलान कर दिया कि अमेरिका अब रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इससे अमेरिका को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

RUSSIA UKRAIN..

लाइव अपडेट

– रूस के खिलाफ यूक्रेन का रूख हुआ सख्त, वोल्गोग्राड क्षेत्र की रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल युरी आगरकोव को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया। इससे पहले यूक्रेन ने मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को किया था ढेर।

– खारकीव और Zhytomyr में रूस की तरफ से बमबारी जारी है। एक दिन पहले, मंगलवार को हुई बमबारी में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे।

– रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेनी महिला सैनिक ने रूसी जवानों को संदेश दिया है। संदेश में कहा गया है कि यहां कोई फूलों से तुम्हारा स्वागत नहीं करेगा। काफी देर हो जाए, इससे पहले सरेंडर कर दो। हम गोली मारने को तैयार हैं, सुना ना तुमने? यूक्रेन के हीरो ही जीतेंगे।

Russia Ukraine

– यूक्रेन के सूमी समेत अन्य इलाकों में रूस की ओर से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। इन एयर स्ट्राइक के दौरान सूमी के 16 साल के अर्टोम प्रिमेंको पूरे परिवार समेत मारे गए। मारे गए अर्टोम प्रिमेंको साम्बो में यूक्रेन के चैंपियन थे।

– संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान जताया है कि करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रांडी का कहना है कि ये द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेज़ी से बढ़ रहा शरणार्थी संकट है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, करीब दो हफ्ते पहले रूसी सैनिकों के यूक्रेन में प्रवेश करने के बाद से 20 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यूनिसेफ के मुताबिक, शरणार्थियों में आधी आबादी बच्चों की है।

– पोलैंड ने ऐलान किया है कि वो अपने सभी मिग 29 विमान यूक्रेन को देगा। इसपर अमेरिका भी चिंतित है। उसे लगता है कि युद्ध कहीं गंभीर स्थिति में न चला जाए।

RUSSIA UKRAIN....

– यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा है कि रूस के भविष्य में दुनिया कोविश्वास नहीं है, इसके बारे में बात नहीं करती है। दुनिया हमारे बारे में बात करती है, वो हमारी मदद के लिए खड़े हैं। दुनिया युद्ध के बाद हमें पहले जैसा होने में मदद करने के लिए भी तैयार हैं, क्योंकि एक राष्ट्र के लिए इतनी वीरता से अपनी रक्षा करना बड़ी बात है।

– अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बात कर ताजा हालत जाने। बातचीत के दौरान जो बाइडेन ने अमेरिकी समर्थन जारी रखने पर परामर्श करने के लिए बात की। इसके बाद जो बाइडेन ने ट्वीट किया, “हमने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता प्रदान की है।”