newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : ब्राजील में स्थिति गंभीर तो न्यूयॉर्क में जीवन हुआ सामान्य

कोरोनावायरस का केंद्र रहे न्यूयॉर्क शहर में धीरे-धीरे जिंदगी सामान्य होने लगी है। लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद शहर पटरी पर लौटने लगा है। कोरोना का पहला मामला सामने आने के ठीक सौ दिन बाद सोमवार को लोगों ने काम पर लौटना शुरू किया।

न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस का केंद्र रहे न्यूयॉर्क शहर में धीरे-धीरे जिंदगी सामान्य होने लगी है। लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद शहर पटरी पर लौटने लगा है। कोरोना का पहला मामला सामने आने के ठीक सौ दिन बाद सोमवार को लोगों ने काम पर लौटना शुरू किया।

न्यूयॉर्क शहर में इस महामारी से 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के इस शहर में सबसे ज्यादा आबादी है। रहत कि बात ये है कि यहां लोगों को लॉकडाउन से मुक्ति मिली तो बाजार में रौनक लौट आई। बसों और सबवे में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि लोग अभी सतर्क हैं।

ब्राजील की स्थिति गंभीर

वहीं ब्राजील कि बात करें तो यहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना से रोजाना हजार से ज्यादा मौतें और दस हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। अब तक ब्राजील में कुल 37,312 लोगों की मौत हुई है और 6,94,116 लोग संक्रमित हुए हैं। मैक्सिको में पिछले चौबीस घंटे में 188 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 3,848 नए मामले सामने आए हैं। देश में मृतकों की कुल संख्या 13,699 हो गई है जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1,17,103 पर पहुंच गया है।

विश्व में 70 लाख से ज्यादा हुए मरीज

विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सत्तर लाख से ज्यादा हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक सोमवार सुबह कुल संक्रमित मामले 71,53,171 थे जबकि मृतकों की संख्या 4,07,667 रिकॉर्ड की गई। संक्रमित मरीजों के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। वहां पर 19 लाख से ज्यादा मरीज हैं।