ट्रंप ने चाइनीज ऐप TikTok को लेकर दी धमकी, ’15 दिनों के अंदर समेटे कारोबार’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाइनीज ऐप TikTok को लेकर और सख्त हो गए हैं। उन्होंने इस वीडियो शेयरिंग ऐप को लेकर बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर 15 सितंबर तक चीनी कंपनी को किसी अमेरिकी कंपनी ने नहीं खरीदा तो अमेरिकी मार्केट से ये ऐप बाहर कर दी जाएगी और इसका ‘धंधा’ बंद कर दिया जाएगा।

Avatar Written by: August 4, 2020 10:54 am
trump on tiktok

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाइनीज ऐप TikTok को लेकर और सख्त हो गए हैं। उन्होंने इस वीडियो शेयरिंग ऐप को लेकर बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर 15 सितंबर तक चीनी कंपनी को किसी अमेरिकी कंपनी ने नहीं खरीदा तो अमेरिकी मार्केट से ये ऐप बाहर कर दी जाएगी और इसका ‘धंधा’ बंद कर दिया जाएगा।

trump on tiktok

डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को कड़े और साफ लहजे में धमकाया है कि अमेरिका में ये ऐप तभी टिक पाएगा, जब इसके अमेरिकी ऑपरेशंस को कोई अमेरिकी कंपनी खरीद लेगी। ट्रंप ने कहा, ”मैंने 15 सितंबर तक की तारीख तय की है कि TikTok को माइक्रोसॉफ्ट या कोई अमेरिकी कंपनी खरीद ले, तभी अमेरिकी मार्केट में इसका काम चलेगा, वर्ना इसे अपना बोरिया बिस्तर समेट कर वापस जाना होगा।”

Tik Tok

ट्रंप के इस बयान को TikTok की पैरेंट चीनी कंपनी बाइट डांस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है कि वो अपने अमेरिकी मार्केट के कामकाज को किसी अमेरिकी कंपनी को ही बेचे और ये डील जल्द से जल्द और हड़बड़ाहट में हो, ताकि अमेरिकी कंपनी कम दाम में इसे हासिल कर सके।

दरअसल, ट्रंप की ये रणनीति चीन के साथ चल रहे व्यापारिक जंग का वो हिस्सा है, जिसमें अमेरिकी कंपनियों को बढ़ाने और चीनी कंपनियों को अमेरिका में कमाई करने से रोका जा सके।