newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UAE Arrests Beggers: यूएई में पुलिस ने 45 भिखारियों को किया गिरफ्तार, बुरखा पहने मर्द भी पकड़ा गया!

UAE Arrests Beggers: अरब देशों में सबसे ज्यादा भिखारी पाकिस्तान के मिलते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सऊदी अरब ने अपने यहां भीख मांगने वाले दर्जनों पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनका प्रत्यर्पण किया। अब यूएई में भी भिखारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है।

दुबई। यूएई ने रमजान के पाक महीने में अपने यहां भिखारियों को गिरफ्तार करने का अभियान छेड़ दिया है। यूएई के अजमान में पुलिस ने रमजान के पहले हफ्ते में ही 45 भिखारियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान के हैं। वहीं, दुबई में ऐसा मर्द भिखारी भी पकड़ा गया है, जो बुरखा पहने हुए था। यूएई ने भिखारियों को पकड़ने के लिए पुलिस का खास दल बना रखा है। विभिन्न संगठनों और नागरिकों से जानकारी मिलने पर भिखारियों की गिरफ्तारी की जाती है। यूएई की पुलिस का खास दल भिखारियों की लगातार निगरानी करता है। रमजान के महीने में भिखारियों पर नजर रखने के लिए यूएई में पुलिस बैंकों, मस्जिदों, बाजारों पर नजर रख रही है।

इस्लाम में गरीबों की मदद करने का फरमान है, लेकिन यूएई में भिखारियों से निपटने के लिए सख्त कानून है। यूएई में भीख मांगते पकड़े जाने पर 3 महीने की जेल और 5000 दिरहम का जुर्माना होता है। भिखारियों का गैंग चलाने वालों को 6 महीने की जेल की सजा और 1 लाख दिरहम जुर्माने की सजा दी जाती है। इसके बाद भी यूएई में तमाम शहरों में भीख मांगने वाले दिख ही जाते हैं। हर साल यूएई की पुलिस भिखारियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ती है। इस बार रमजान के मौके पर पुलिस ने ये अभियान छेड़ा है।

pakistan beggers 1

अरब देशों में सबसे ज्यादा भिखारी पाकिस्तान के मिलते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सऊदी अरब ने अपने यहां भीख मांगने वाले दर्जनों पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनका प्रत्यर्पण किया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में लोगों की माली हालत खराब है और जरूरी चीजों की कीमतें लगातार चढ़ने की वजह से वहां के गरीब किसी तरह पैसे जुटाकर सऊदी अरब और यूएई पहुंचते हैं और फिर वहां भीख मांगने का काम करते हैं। पहले तो दोनों देशों की सरकारों ने भिखारियों पर शिकंजा नहीं कसा था, लेकिन पिछले कुछ साल से सऊदी अरब और यूएई में लगातार भिखारियों पर पुलिस का डंडा चलता नजर आ रहा है।