newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Abdul Rehman Makki: कौन है आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की, जिसका हाफिज सईद से है गहरा नाता

Who is Abdul Rehman Makki: 26/11 मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का गहरा नाता है। अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य भी है

नई दिल्ली। देश की मेहनत रंग ला रही है और वैश्विक स्तर पर एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है। आतंकियों को पनाह देकर दूसरे देशों पर हमला कराने वाले पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बड़ी चोट लगी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। ये खबर पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, वहीं हाफिज सईद को भी इस खबर से तगड़ा झटका लगा है क्योंकि अब्दुल रहमान मक्की हाफिज सईद का बहनोई है। तो चलिए हैं कि अब्दुल रहमान मक्की कौन हैं जिन्हें सालों से पाकिस्तान पाल-पोस रहा था।

कौन है आतंकी हाफिज सईद

26/11 मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का गहरा नाता है। अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य भी है और हाफिज सईद का बहनोई भी है। मतलब दोहरा रिश्ता है दोनों के बीच का। आतंकी संगठनों में अब्दुल रहमान मक्की का दबदबा बहुत ज्यादा है। वो सिर्फ एक संगठन का सदस्य नहीं बल्कि कई संगठन का सदस्य है जिसमें जमात-उद-दावा, इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अहल-ए-हदीस और लश्कर-ए-तैयबा शामिल है। मक्की ने ही 26/11 मुंबई हमलों की खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए खूनी खेल रचा था और सईद का साथ दिया था। इसका मेन काम कश्मीर में आतंक फैलाकर वहां के स्थानीय लोगों को बरगलाना, संगठन के लिए पैसा लाना, हथियारों का इंतजाम करना, युवाओं को बहका कर संगठन में शामिल करना है।

क्या होगा बैन के बाद

अब संयुक्त राष्ट्र ने अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है और उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब मक्की की संपत्ति जब्त करने काम किया जाएगा और यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा अपने साथ हथियार रखने का अधिकार भी नहीं रहेगा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र से पहले ही भारत और अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया था  कि मक्की आतंकी है और उसे दोनों देशों ने बैन तक कर दिया था लेकिन अब जाकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने मक्की को आतंकी घोषित कर किया है।