newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World news: तालिबान के आगे झुकी अफगानिस्तानी सेना, सफेद कपड़ों में डाले हथियार

World news: तालिबान की ओर से बड़ी बगराम जेल पर कब्जा स्थापित कर लिया गया है। तालिबान आतंकियों की ओर से यहां बंद कैदियों को मुक्त भी करा दिया गया है। इसे अमेरिका द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई के बाद से ये अफगानिस्तान की सेना के नियंत्रण में था।

नई दिल्ली। तालिबान की ओर से लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया गया है। अफगानिस्तानी सेना की ओर से तालिबान के आगे सरेंडर किया गया। सेना की ओर से तालिबान के सामने सफेद कपड़ों में सरेंडर किया गया है। तालिबान के नंबर -2 नेता मुल्लाह बरादर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से सत्ता हस्तांतरण को लेकर बातचीत कर रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी अली अहमद जलाली को सत्ता सौंप सकते हैं। हालांकि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की ओर से सेना से ये अपील की गई है कि कानून व्यवस्था को काबुल में बनाए रखा जाए।

Mullah Abdul Ghani Baradar

दूसरी ओर तालिबान की ओर से बयान जारी किया गया है कि राजधानी काबुल सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जहां पर हमारे द्वारा किसी की भी संपत्ति, जान और सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। हालांकि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी में नियंत्रण के बाद अब लोग काबुल छोड़ना चाहते हैं। काबुल की सड़कों पर भारी जाम भी देखने को मिल रहा है।

सूत्रों की मानें तो अभी भारत की ओर से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने पर फैसला नहीं किया गया है। हालत को देखकर उन्हें बुलाने का फैसला लिया जा सकता है। ब्रिटिश सरकार की ओर से अपने राजदूतों को एयर लिफ्ट किया जाने का फैसला लिया गया है।


तालिबान की ओर से बड़ी बगराम जेल पर कब्जा स्थापित कर लिया गया है। तालिबान आतंकियों की ओर से यहां बंद कैदियों को मुक्त भी करा दिया गया है। इसे अमेरिका द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई के बाद से ये अफगानिस्तान की सेना के नियंत्रण में था।