newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ डेट पर निकली मोनालिसा, शेयर की कोजी फोटोज

Bhojpuri actress Monalisa went on a date with husband Vikrant Singh Rajput: मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर विक्रांत के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है,जिसमें दोनों को साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी में अपना गर्दा उड़ाने के बाद टीवी पर राज करने वाली डायन यानी मोनालिसा आज बड़ा नाम बन गई हैं। एक्ट्रेस स्टार प्लस से लेकर कई टीवी चैनलों के सीरियल में काम कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस इशारा टीवी चैनल के शो माता की महिमा में दिख रही हैं लेकिन शूट से समय निकाल कर अब एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हुए देखा गया। तो चलिए जानते हैं कि कैसे मोनालिसा और विक्रांत ने मस्ती की है।


रोमांटिक हुए मोनालिसा और विक्रांत

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर विक्रांत के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है,जिसमें दोनों को साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा रहा है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि जूस का गिलास एक ही है लेकिन स्ट्रा दो हैं। कपल गाड़ी में एक-दूसरे के साथ कोजी पोज दे रहा है।इस मौके पर मोनालिसा ने ऑरेंज ड्रेस पहनी है, जबकि विक्रांत ब्राउन टी-शर्ट में दिख रहे हैं। तीनों ही फोटोज में मोनालिसा और विक्रांत बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैंस भी दोनों को साथ देखकर उनकी बलाएं ले रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


यूजर्स ने लुटाया जोड़ी पर प्यार

एक यूजर ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा- इन दोनों की जोड़ी को किसी की नजर न लगे।एक दूसरे यूजर ने लिखा- हाय..।ये दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हैं। बाकी यूजर्स ने हार्ट और फायर और फायर इमोजी पोस्ट किया है। काम की बात करें तो विक्रांत की भी हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म रिलीज हुई है,जबकि मोनालिसा इशारा टीवी चैनल के शो माता की महिमा में दिख रही हैं। एक्ट्रेस इस सीरियल में इंद्राणी का निगेटिव रोल कर रही हैं, जिसमें वो खुद को ही भगवान मानती है और लोगों से खुद की पूजा कराती है। अभी तक सीरियल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।