newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

22 February Rashifal: कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को होगा लाभ लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

22 February Rashifal: आज 22 फरवरी, मंगलवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 22 फरवरी, मंगलवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष

मेष राशि के जातक आज आपकी आमदनी कमी रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक्स की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रूकावट का सामना करना पड़ेगा। परिवार में वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थय को लेकर सावधान रहें। घर की समस्याओं से राहत पाने के लिए पत्नी का सहाराया लें।

वृष 

वृषभ राशि के जातक आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना भी कि जाएगी। आज आपके विरोधी आपका कोई काम नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन से जुड़े मामलों को आज आखिरी रूप दिया जा सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवन साथी का प्यारा व्यवहार आपके दिन को खुशनुमा बनाएगा। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोर्ट रूम का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए थोड़ा समय निकालना पड़ेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातक जो नौकरीपेशा हैं उनका ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इससे आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। ज्यादा पानी पिएं इससे आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।

astro

सिंह

सिह राशि के जातक मानसिक तनाव आज आपको परेशान कर सकता है। पार्टनर से वाद-विवाद की संभावना है। जो लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल बना हुआ है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के रूप में स्वीकार कर इसे पूरे करें।

कन्या

कन्या राशि के जातक अपनी खुबियों को निखारकर खुद को दूसरों से बेहतर बनने का प्रयास करें। आज आपके मन में किसी कारणवश चिंता बनी रहेगी। कोशिश करें की घर पर आपकी वजह से किसी को परेशानी न हों। अपेक्षा के मुताबिक पैसा न मिलने से परेशान रहेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

तुला

तुला राशि के जातक आपके लिए दिन बेहतर साबित होगा। सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। आज कुछ नई योजनाओं से आय के नए मौके मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक आज आपकी समस्या खत्म होंगी। प्रोफेशनली आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपने विचारों को सकारात्मक तरीके से दूसरों के सामने आसानी से पेश कर पाएंगे।

धनु

धनु राशि के जातक घर में शांति का माहौल रहेगा। विद्धार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। अधिकारियों के साथ वाद-विवादों से बचने की जरूर है। आज आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्चों की अधिकता से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज घर पर मेहमान भी आ सकते हैं।

astro

मकर

मकर राशि के जातक आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले के मुकाबले बढ़ेगा। ऑफिस में आपके अच्छे कामों की वजह से आपको प्रमोशन मिल सकता है। आज आप बिना किसी झिझक के अपना पक्ष सबसे सामने रखेंगे जो आपको लिए कारगर साबित होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज ज्यादातर योजनाएं पूरी होंगी। योजनाओं को पूरा करने के लिए साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अपनी सोच की वजह से प्रशांसा भी मिलेगी। आज आप संपत्ति या संचार में निवेश कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि के जातक आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। दोस्तों और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का तनाव से आपकी सेहत खराब हो सकती है। नई योजनाओं से लाभ होगा। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।