newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotish Upay: अशोक वृक्ष का ये टोटका अपनाएं, दूर होंगे आर्थिक संकट, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Jyotish Upay: शुभ, मांगलिक और धार्मिक कार्यों में भी अशोक के पत्तों का काफी प्रयोग किया जाता है। इस वृक्ष पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है। जिससे ये पेड़ जिस जगह पर लगा होता है। वहां पर सभी कार्य पूरी तरह से निर्विघ्न  रूप से सम्पन्न होते हैं।

नई दिल्ली। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पौधे हमेशा से ही हमारे जीवन शैली का हिस्सा रहे हैं। इनका न केवल वैज्ञानिक और वास्तु में महत्व है, बल्कि ज्योतिष में भी इनका बहुत महत्व है। उन्हीं पेड़ों में से एक पेड़ है,अशोक का पेड़’ जिसका शब्दिक अर्थ होता है ‘किसी प्रकार का शोक न होना।’ जिस स्थान पर अशोक का पेड़ होता है, वहां किसी भी प्रकार का शोक और अशान्ति नहीं रहती है। शुभ, मांगलिक और धार्मिक कार्यों में भी अशोक के पत्तों का काफी प्रयोग किया जाता है। इस वृक्ष पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है। जिससे ये पेड़ जिस जगह पर लगा होता है। वहां पर सभी कार्य पूरी तरह से निर्विघ्न  रूप से सम्पन्न होते हैं। यही वजह है कि अशोक के पेड़ की अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं।

1.अशोक के पेड़ में तमाम औषधीय गुण भी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर अशोक का पेड़ लगा होता है, उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वहां का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इसके अलावा घर की सुख-शांति और धन-प्राप्ति के लिए अशोक के पत्ते से टोटके भी किए जाते हैं। आइए आज आपको अशोक के पेड़ से संबंधित कुछ ज्योतिषीय एवं धार्मिक उपायों के बारे में बताते हैं…

2.किसी शुभ मुर्हूत में अशोक वृक्ष की जड़ को निकालकर उसे स्वच्छ जल अथवा गंगा जल से शुद्ध करके अपने घर के मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के मन्त्र से 108 बार जाप करें। इसके बाद इस जड़ को लाल कपड़े या लाल धागे में अपने शरीर पर धारण करने से कार्यों में शीघ्र से शीघ्र सफलता मिलने लगती है। इसके अलावा इसकी मूल जड़ को शुद्ध करके तकिये के अन्दर रखने से वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

3.स्नानादि करने के बाद अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से उस घर में मां भगवती की कृपा विद्यमान रहती है। उस मकान में रोग, शोक, गृह कलेश अशान्ति आदि समस्यायें नहीं आती हैं। इसके अलावा ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। हर शुक्रवार को अशोक के वृक्ष के नीचे घी और कपूर मिश्रित दिया जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

4.जिन लोगों को व्यवसाय में लगातार हानि का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें अशोक वृक्ष के बीजों को स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती देना चाहिए और आँखें बंद करके समस्या से छुटकारा देने की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद इन बीजों में से एक बीज लेकर उसे किसी ताबीज में भरकर गले में पहनना चाहिए। बाकी बचे बीजों को धन रखने के स्थान पर सुरक्षित रख दें। ये उपाय करने के लिए शुक्ल पक्ष का पहला बुधवार सबसे शुभ माना जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।