newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhai Dooj 2021: भाई दूज आज, इस दिन बहनें राशिनुसार खिलाएं भाइयों को मिठाई

Bhai Dooj 2021: कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई में कलावा और माथे पर तिलक करके उसकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं।

नई दिल्ली। देश में आज भाईदूज का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का काफी महत्व है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई में कलावा और माथे पर तिलक करके उसकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि भाई दूज के दिन बहनें भाई को तिलक करती हैं इसके बाद मिठाई खिलाई जाती है लेकिन क्या ये आप जानते हैं कि भाई को मिठाई राशिनुसार खिलाई जाती है। इतना ही नहीं बहनों को भी तोहफे राशिनुसार देने चाहिए। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आप अपने भाई-बहन को राशिनुसार कौनसी मिठाई खिला सकती हैं और कौन सा गिफ्ट दे सकते हैं।

bhai dooj 3

मेष राशि

मेष राशि वालों को बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के बाद गुलाब जामुन खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को फुट वियर गिफ्ट करें।

वृष राशि

वृष राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद बेसन की मिठाई खिलाएं। इसके अलावा इस राशि के भाई अपनी बहनों को उसकी जरूरत की कोई चीज गिफ्ट करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद पेठे की मिठाई खिलाएं। वहीं इस राशि के भाई अपनी बहनों को इयरिंग्स गिफ्ट करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद पनीर से बनी मिठाई खिलाएं। इस राशि के भाई अपनी बहनों को फूल के प्रिंट वाला कोई कपड़ा दें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद नारंगी रंग की कोई मिठाई खिलाएं। इस राशि के भाई अपनी बहनों को गर्म कपड़े गिफ्ट करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद खोए से बनी मिठाई खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को मेकअप किट गिफ्ट करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद बूंदी के लड्डू खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद बूंदी के लड्डू खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद काजू की बर्फी खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को इलेक्ट्रोनिक गैजेट गिफ्ट करें।

bhai dooj 2

मकर राशि

मकर राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद रसदार मिठाई खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद पीले रंग की मिठाई खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को परफ्यूम गिफ्ट करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को बहनें तिलक लगाने के बाद केसर की मिठाई खिलाएं। वहीं, इस राशि के भाई अपनी बहनों को चॉकलेट गिफ्ट करें।