newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Horoscope Today: गणेश जी की कृपा से आज इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope Today: आज 19 जनवरी बुधवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 19 जनवरी बुधवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। प्लान बनाकर काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर हासिल होगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज मन में किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव रहेगा। आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज आपको राहत मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव जल्द ही आ सकते हैं।

china astrology

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इंजीनियरों को आज जॉब से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज आपको किसी तरह की शारीरिक परेशानियां नहीं होगी। लव मेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक दिन ठीक-ठाक रहेगा। कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी बात पर अपने जीवन-साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। काम में रूकावट आने से थोड़ा सा तनाव का माहौल रहेगा। अपने कामों की लिस्ट बना लें और फिर एक-एक करके उनको पूरा करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज ठंडी चीज खाने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको पूरी मेहनत करनी होगी। पहले अगर कोई योजनाएं बना रखी हैं तो आज उसको लागू करने के लिए अच्छा मौका है। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में दूसरे के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी।

astro

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज दिन शानदार रहने वाला है। करियर में उन्नति के लिए आपको अच्छी सलाह मिलेगी। नए काम को स्टार्ट करने के लिए दिन बेहतर है। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज दिन यात्रा में बीतेगा।ऑफिस से कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। परिवार वालों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अपने व्यवहार में ताजगी बनाए रखें। दिन दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। किसी तरह के जैवरों में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। धैर्य रखें आपके लिए सब अच्छा होगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में प्रमोशन के नए रास्ते मिलेंगे। कोई चुनौती भरा काम आज आपको मिल सकता है। आज आपको कोई अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।