newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Guru Grah Upay: गुरु होगा कमजोर तो होगी ज्ञान की कमीं, नहीं मिल पाएगी सफलता, इन ज्योतिष उपायों से मजबूत करें अपना बृहस्पति

Guru Grah Upay: गुरु या बृहस्पति के कमजोर होने से व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में कमीं आती है। ऐसे में जिंदगी में सफलता नहीं मिल पाती। लेकिन कुछ उपायों के जरिए कुंडली में मौजूद बृहस्पति को मजबूत बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अपने बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय।

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के अपने अलग-अलग मायने होते हैं और कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति ठीक रहे तभी व्यक्ति का जीवन सुखरूप से चल पाता है। कई ऐसे ग्रह हैं जिनकी स्थिति अगर कुंडली में ठीक न हो तो व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। ऐसा ही एक ग्रह है गुरु या बृहस्पति। इस ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में कमीं आती है। ऐसे में जिंदगी में सफलता नहीं मिल पाती। लेकिन कुछ उपायों के जरिए कुंडली में मौजूद बृहस्पति को मजबूत बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अपने बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय।

गुरु ग्रह के कमजोर के संकेत

यदि आपके कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो आपको धन की हानि हो सकती है, काम में रुकावट आ सकती है। शादी में बाधा हो सकती है। साथ ही गुरु कमजोर होने पर व्यक्ति को लीवर, किडनी, स्मृति हानि, पेट संबंधी समस्या, फेफड़ों में समस्या, आंख, कान, गला, सांस और कब्ज जैसी बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती है। मान-सम्मान में कमीं, नौकरी छूट जाना, प्रमोशन न मिलना और बिजनेस में नुकसान आदि भी गुरु के कमजोर होने के ही लक्षण हैं।

गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय

  1. जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। इस दिन बृहस्पति भगवान की पूजा करें। साथ ही गुरुवार के दिन ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का 3, 5 या 16 बार माला जाप करें।
  2. गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलकर नहाये और इस दिन पीले रंग का कपड़ा धारण करें। गुरु को मजबूत करने में ये लाभकारी है।
  3. गुरु को मजबूत करने के लिए पुखराज या इसका उपरत्न सोनल भी पहन सकते हैं। गुरु दोष के निवारण हेतु इन रत्नों को सर्वोत्तम माना गया है।
  4. गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के बीज मंत्र ‘ऊँ बृं बृहस्पते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करने से भी गुरु मजबूत होता है।
  5. गुरु को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन केले के वृक्ष लगाएं और इसकी सेवा करें।
  6. गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें, गरीबों की मदद करें और पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीली दाल, हल्दी, केसर, पीले वस्त्र, पीतल आदि का दान अवश्य करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकरियों की न्युजरूमपोस्ट पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। अर्थात इसे अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।