newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2021: कल से शुरू चैत्र नवरात्रि, यहां पढ़ें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2021: नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग आदि शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा के लिए घटस्थापना की जाती है।

नई दिल्ली। इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2021) 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इनका समापन 22 अप्रैल को होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में माता दुर्गा (Goddess Durga) के 9 रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का जन्म हुआ था और मां दुर्गा के कहने पर ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्णाण कार्य शुरू किया था। इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदुओं के नव वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। चैत्र नवरात्र के दिनों में ऋतु परिवर्तन होता है और गर्मी के मौसम की शुरूआत होती है। इसलिए वासंतीय नवरात्र पर ऋतुओं का मिलन होता है और इसी वजह से इन दिनों में उपवास का बड़ा महत्व बताया गया है, जो शरीर की शुद्धि के लिए जरूरी है।

navratri chaitra

नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग आदि शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए घटस्थापना की जाती है। इस साल नवरात्रि पर मां दुर्गा की सवारी घोड़ा (अश्व) है। जबकि प्रस्थान नर वाहन (मानव कंधे) पर होगा।

navratri

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

दिन- मंगलवार

तिथि- 13 अप्रैल 2021

शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक।

अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

चैत्र नवरात्रि कब से कब तक

13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नवमी की 21 अप्रैल को पड़ेगी। इसके साथ ही, नवरात्रि व्रत पारण 22 अप्रैल दशमी की तिथि को होगा।