newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) इस बार 11 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है उसकी सभी परेशानियां खत्म हो जाती है और धन लाभ होता है।

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) इस बार 11 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन भगवान शिव का व्रत करता है और पूरे विधि-विधान से पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही परेशानियां भी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, शिव गौरी की पूजा करने से मन चाहा वर या वधु भी मिलती है।

मान्यता है कि अगर महाशिवरात्रि के मौके पर अगर भगवान शिव पूजा सच्चे मन से की जाए, तो सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ उपाए करने होंगे।-

— महाशिवरात्रि के दिन रात में शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं।

— इस दिन घर में शिवलिंग लेकर आएं और मंदिर में स्थापित करें। ऐसा करने से द्ररिद्रता दूर होती है।

Devotees gathered to offer prayer on the occasion of Maha Shivratri festival

—  घर के मंदिर में शिवलिंग पर जल, दूध, घी और शहद आदि से स्नान कराएं।

— इस दिन ॐ नम: शिवाय। का 108 बार जप करें।

— भगवान शिव के अवतार हनुमान जी हैं। इसलिए इस दिन हुनामन चालिसा का पाठ करना चाहिए, इससे भगवान शिव की कृपा होगी।