newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath Puja 2021: कल से शुरू छठ पर्व, नहाय खाय से लेकर अर्घ्य देने तक जानें सबकुछ

Chhath Puja 2021: आस्था का महापर्व छठ कल यानी 8 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इस दिन नहाय खाय है। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ कल यानी 8 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इस दिन नहाय खाय है। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करते हैं।

नहाय-खाय (8 नवंबर 2021)

नहाय-खाय इस पर्व का पहला दिन होता है। इस दिन व्रती घर को साफ-सुथरा करके पवित्र करते हैं। साथ ही प्रसाद बनाने के लिए रखे सामान को पवित्र स्थान पर रखती हैं। इस दिन सात्विक आहार लिया जाता है।

खरना (9 नवंबर 2021)

खरना इस महा पर्व का दूसरा दिन होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रती रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य (10 नवंबर 2021)

डूबते सूर्य को अर्घ्य देना छठ का तीसरा दिन होता है। ये दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 10 नवंबर को सूर्यास्त का समय 5 बजकर 30 मिनट है।

उगते सूर्य को अर्घ्य (11 नवंबर 2021)

अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन पारण किया जाता है। इसके बाद व्रत पूरा किया जाता है। 11 नवंबर 2021 को सूर्योदय 6 बजकर 41 मिनट पर होगा>