newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर करें तुलसी का ये आसान उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

Yogini Ekadashi 2023: इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको तुलसी का एक ऐसा आसान उपाय बताएंगे जिसे अगर आप योगिनी एकादशी के दिन करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है…

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में एकादशी के व्रत को काफी खास माना जाता है। कहते हैं एकादशी पर व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है। साल में आने वाली सभी एकादशियों में योगिनी एकादशी को खास माना जाता है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। विष्णु भक्त योगिनी एकादशी के दिन योगिनी एकादशी व्रत कथा भी पढते हैं जिससे उन्हें श्री हरि की खास कृपा मिलती है। इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको तुलसी का एक ऐसा आसान उपाय बताएंगे जिसे अगर आप योगिनी एकादशी के दिन करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है…

Ekadashi

योगिनी एकादशी 2023 पर करें तुलसी का ये उपाय 

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की तो पूजा की जाती है ही साथ ही इस दिन तुलसी के पौधे का उपाय भी करना फायदेमंद होता है। तुलसी को हिन्दू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है। तुलसी को पवित्र पौधा भी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा होता है। वहां रहने वाले लोगों पर तुलसी मां के अलावा माता लक्ष्मी और विष्णु जी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे घरों में सकारात्मकता भी रहती है।

Amalaki Ekadashi 2023

तुलसी का पौधा विष्णु जी को अति प्रिय है। ऐसे में अगर योगिनी एकादशी के दिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम कर दीया जलाया जाए। साथ ही तुलसी की परिक्रमा कर अपनी मनोकामना बताई जाए तो वो पूरी जरूर होती है। इस उपाय को योगिनी एकादशी के दिन जरूर करना चाहिए।

Yogini Ekadashi 2023

योगिनी एकादशी पर ध्यान रखें ये बातें

इस बात का ख्याल रखें कि रविवार और एकादशी के दिन मां तुलसी विष्णु जी के लिए व्रत करती हैं तो इन दो दिनों में तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन स्नान के बाद पीले रंग के ही वस्त्र पहने।