newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें 5 काम, जानें शुभ मुहूर्त

Holi 2021: इस बार होली (Holi 2021) 29 मार्च को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में हर त्यौहार का अलग महत्व है। लेकिन होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन कुछ काम वर्जित होते हैं, इसलिए भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए।

नई दिल्ली। इस बार होली (Holi 2021) 29 मार्च को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में हर त्यौहार का अलग महत्व है। लेकिन होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसलिए इसे काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और अगले दिन दुलहेंडी यानी रंगों की होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च को है और दुलहेंडी 29 मार्च को है। लेकिन होलिका दहन के दिन कुछ काम वर्जित होते हैं, इसलिए भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 28 मार्च

होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें 5 काम

— इस दिन कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।

— इस दिन सफेद खाने की चीजें नहीं ग्रहण करनी चाहिए।

— होलिका दहने के समय सभी को सर ढंक कर पूजा करनी चाहिए।

— जिसकी नई शादी हुई हो उन्हें होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

— इसेक अलावा इस दिन सास-बहू को एक साथ मिलकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।