newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज पर इन बातों का रखें ख्याल, पूरी होगी हर मनोकामना

Hariyali Teej 2021: तीज को हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वजह से इसे श्रावणी तीज के नाम भी जाना जाता है। कहते हैं कि हरियाली तीज का व्रत बेहद शुभकारी और फलदायक होता है।

नई दिल्ली। देशभर में हरियाली तीज की धूम है। कुंवारी कन्याओं से लेकर सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती है। माना जाता है इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। ये व्रत काफी फलदायी माना जाता है ऐसे में इस दिन कुछ खास चीजों को करना चाहिए जिससे आपको इसका पूरा फल मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजें जिसे आपको इस दिन जरूर करनी चाहिए।

hartalika-tee

क्या करें

  • महिलाओं को पूरे दिन शांत रहना चाहिए और सच्चे मन के साथ पूजा-पाठ में शामिल होना चाहिए।
  • पूरे दिन मन से भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।
  • इस दिन आपको बड़ों का आदर-सम्मान करना चाहिए।
  • व्रत के दिन साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  • साफ-सफाई के अलावा आपको अच्छे और खुश मन के साथ व्रत करना चाहिए। तभी आपको इसका पूरा फल मिलेगा।
  • इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए। तीज कथा के बिना व्रत अधूरा माना जाता है।
  • इस दिन माता पार्वती से जु़ड़े गीतों और कथाओं को सुनना फलदायी माना जाता है।
  • तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहने। हरा रंग उल्लास और पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है।teej

क्या है हरियाली तीज का महत्व

यूं तो हरियाली तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और माता गौरी की पूजा होती है। मां गौरी को श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है जिसके बाद हरियाली तीज की व्रत कथा का सुनी जाती है। तीज को हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वजह से इसे श्रावणी तीज के नाम भी जाना जाता है। कहते हैं कि हरियाली तीज का व्रत बेहद शुभकारी और फलदायक होता है।