newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: 14 जुलाई से इस पावन पर्व की शुरुआत होगी, जानें भगवान शिव को खुश करने के उपाय

Astro Tips: इस माह में शिव आराधना, शिव को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। रुद्राभिषेक का श्रावण माह में एक विशेष महत्व है। रुद्राभिषेक करने से कार्य की सिद्धि शीघ्र होती है।

नई दिल्ली। इस साल सावन की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। ऐसा कहते है कि श्रावण महीने भगवान शिव का पवित्र माह है। इस माह हर कोई भगवान शिव को खुश करने का प्रयास करता है। कोई उनकी पूजा अर्चना करके तो कोई उपवास रखकर तो कोई रुद्राभिषेक करके भगवान को खुश करते है। इस माह में शिव आराधना, शिव को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। रुद्राभिषेक का श्रावण माह में एक विशेष महत्व है। रुद्राभिषेक करने से कार्य की सिद्धि शीघ्र होती है।

सावन में चार सोमवार हैं इस बार

भगवान शिव की पूजा में  इनको जल से स्नान कराना चाहिए उसके बाद पंचामृत स्नान, और बृहदजलधारा स्नान कराना चाहिए उसके बाद भगवान शिव को भष्मादि का लेप लगाएं। भांग, बेल पत्र, तुलसी मंजरी, सफेद कनेर का पुष्प, धतूरा, विशेष रूप से चढ़ाकर पूजन करना चाहिए। पूजन के समय ॐ नमःशिवाय मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

कैसे करें भगवान शिव को खुश

वैसे तो भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए हर कोई कोशिश करता है लेकिन धन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर गाय का दूध या गन्ने के रस चढ़ाना चाहिए। सुख समृद्धि की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को गाय के दूध में चीनी और मेवे के घोल से स्नान कराना चाहिए। शत्रु के विनाश के लिए सरसों के तेल से, संतान की प्राप्ति के लिए मक्खन या घी से, भूमि भवन एवं वाहन की प्राप्ति के लिए शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

देवी पार्वती से हुआ था विवाह

भगवान भोलेनाथ की पत्नि  देवी सती ने शिव जी को हर जन्म में पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। माता सती का दूसरा जन्म पार्वती के रूप में हुआ था। देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के माह में कठोर तपस्या किया था। कहते हैं कि शिव जी ने देवी पार्वती से इसी माह मे विवाह किया था। इसलिए भगवान शिव को सावन का माह बहुत पसंद है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में शिव जी जब अपने  सुसराल आए थे तब उनका अभिषेक कर स्वागत हुआ था। इसलिए इस महिने भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए उनके भक्त उनका रुद्राभिषेक करते है।