newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021: धनतेरस पर जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: आज देश में धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का काफी महत्व है। धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त जान लें।

नई दिल्ली। आज देश में धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जा रहा है। ये तो सभी को पता है कि धनतेरस के दिन सोने-चांदी खरीदा जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि इन सामानों को खरदीने का भी शुभ मुहूर्त होता है। इस लेख में हम आपको इस साल धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

dhanteras 1

जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

आपको ध्यान रखना होगा कि 2 नवंबर को सुबह 6 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट के बीच ही शॉपिंग करें। इसके बाद आप शाम में 6 बजकर 18 मिनट से रात को 10 बजकर 21 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त 06:17 पी एम से 08:11 पी एम तक है।

यम दीपम मंगलवार, नवम्बर 2, 2021 को
प्रदोष काल – 05:35 पी एम से 08:11 पी एम
वृषभ काल – 06:17 पी एम से 08:12 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 02, 2021 को 11:31 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 03, 2021 को 09:02 ए एम बजे