newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: कब है होली, यहां पढ़ें सारी जानकारी

Holi 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, होली (Holi 2021) फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाएगी। इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली। होली (Holi 2021) रंगो का त्योहार है। जिसका नाम सामने आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्योहार है जिसे पुरे भारत में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होली 29 मार्च को मनाई जाएगी।

holi

इस पर्व को भी असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। जहां एक तरफ होली वाले दिन सभी तरह तरह के रंगों में रंगे दिखाई पड़ते है, तो वहीं दूसरी तरफ इससे एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है, जिसे भक्त प्रह्लाद के विश्वास और उसकी भक्ति के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन को होलिका दीपक या छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है जो होली से एक दिन पहले मनाया जाता है।

29 मार्च को पड़ रही होली

इस साल यानी 2021 में होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। साथ ही इस बार होली पर विशेष योग भी पड़ रहा है, इस होली के महत्व को बढ़ा देगी। जीवन को रंगीन बनाने के कारण इस पर्व को रंग महोत्सव भी कहा जाता है। होली के त्योहार को एकता और प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्योहार है। परंपरागत रुप से इसे बुराई पर अच्छाई की सफलता का प्रतीक माना जाता है।

holi 2020

होली पर बन रहा है शुभ योग

हिंदू पांचाग के मुताबिक, होली का त्योहार 29 मार्च (सोमवार) को है। इस दिन ध्रुव योग निर्माण हो रहा है और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। वहीं, मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

होली तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 29, 2021 को 12:17 बजे

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 28 मार्च

होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

रंग वाली होली

रंगवाली होली 29 मार्च

भद्रा पूंछ -10:13 से 11:16

भद्रा मुख – 11:16 से 13:00