newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली के दिन अगर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो करें ये वास्तु उपाय

Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपको पूजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए। ध्यान रखे कि पूजा करते समय पीले या लाल कपड़े पहनें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

नई दिल्ली। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दिवाली पर सभी घर में साफ-सफाई करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी खुशियों को कई गुना बढ़ाना चाहते हैं तो इस दिन नीचे बताए गए वास्तु उपाय अपनाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो कर अपनी कृपा बरसाएंगी।

दिवाली पर करें ये वास्तु उपाय

— दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपको पूजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए। ध्यान रखे कि पूजा करते समय पीले या लाल कपड़े पहनें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

— दिवाली के दिन पूजा के समय तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में कर दें और तिजोरी का मुंह खोल दें। इसके बाद दरवाजे पर घी-सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से धन-धान्य बढ़ेगा।

— दिवाली के दिन सोने-चांदी के गहने और सिक्कों पर हल्दी-केसर का तिलक लगा कर लाल कपड़े में बांधकर रख लें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य बढ़ता है।

— दीवाली के दिन घर में सुख-सौभाग्य के लिए मेन गेट पर रंगोली बनानी चाहिए। दिवाली पर रंगोली मनाने का महत्व अलग है।

— दिवाली के दिन ध्यान रखें की घर या ऑफिस की दहलीज टूटी-फूटी या खंडित नहीं होनी चाहिए। ये वास्तुदोष बढ़ाती है। ऐसे में दिवाली से पहले टूटी-फूटी दहलीज ठीक करा लें।