newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2022: धनतेरस पर दिख जाए अगर 4 में से ये एक भी चीज, तो समझ जाइए खुलने वाली है आपकी किस्मत

Dhanteras 2022: क्या आप जानते हैं धनतेरस पर चीजों की खरीदारी के साथ ही कुछ चीजों का दिखाई देना भी शुभ होता है। अगर धनतेरस पर आपको ये खास चीजें नजर आती है तो ये संकेत देता है कि आपका बुरा वक्त अब खत्म हो गया है और अच्छे दिन आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिनका दिखना आपके भाग्य को चमका देता है…

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वैसे तो कई त्योहार आते हैं लेकिन दिपावली के पर्व को काफी खास माना जाता है। बच्चों के लेकर बड़ों सभी में इस त्योहार को लेकर जोश और उत्साह देखते ही बनता है। दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का काफी महत्व होता है। इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन 22 और 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। कहते हैं इस दिन लोग जो चीज खरीदते हैं धन की देवी मां लक्ष्मी उन चीजों में 13 गुना वृद्धि का आर्शीवाद देती है लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस पर चीजों की खरीदारी के साथ ही कुछ चीजों का दिखाई देना भी शुभ होता है। अगर धनतेरस पर आपको ये खास चीजें नजर आती है तो ये संकेत देता है कि आपका बुरा वक्त अब खत्म हो गया है और अच्छे दिन आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिनका दिखना आपके भाग्य को चमका देता है…

ये हैं वो चीजें जो धनतेरस पर दिखना होता है शुभ

किन्नर का दिखना- अगर आपको धनतेरस के दिन कोई किन्नर नजर आता है तो ये संकेत है कि आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर अगर आपको कोई किन्नर दिखता है तो आपको उसे कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए। किन्नर अगर इस दिन आपको इच्छा से अपने पास रखा कोई सिक्का  दे दे तो समझ लीजिए आपको अपने जीवन में पैसों से जुड़ी जितनी भी तंगी थी वो खत्म होने वाली है। धनतेरस पर किन्नर का दिया हुआ सिक्का इतना शुभ होता है कि आपको जीवन में कभी भी किसी से उधार लेना नहीं पड़ता।

सिक्का दिखना- धनतेरस के दिन अगर आपको कहीं सड़क पर सिक्का मिलता है तो इशारा है कि आपके ऐशो आराम और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपको इस सिक्के को उठाकर अपने पास उस जगह रख देना चाहिए जहां आप अपने पैसे संभालते हैं। इससे आपके घर पर बरकत बनी रहती है।

छिपकली का दिखना- धनतेरस को होने वाली शाम की पूजा के बाद अगर आपको छिपकली नजर आती है तो ये बताता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है। धनतेरस के दिन छिपकली का दिखना धन-दौलत और ऐश्वर्य में वृद्धि का भी इशारा करता है। ये दिखाता है कि मां लक्ष्मी के साथ ही आपके ऊपर कुबेर देव की कृपा बनी हुई है। छिपकली नजर आने पर आपको ‘ऊँ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप कर उन्हें अक्षत अर्पित करना चाहिए। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

बिल्ली का दिखना- अगर धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली नजर आना भी शुभता का संकेत देता है। शकुन शास्त्र में इसे लेकर बताया गया है कि धनतेरस पर सफेद बिल्ली दिखना ये बताता है कि जो भी आपके अटके हुए काम थे वो सभी आसानी से पूरे हो जाएंगे।